डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ अगले साल 25 मार्च से होगी सुनवाई, पूर्व राष्ट्रपति बोले- जानबूझकर रखी ये डेट

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एडल्ट फिल्म अभिनेत्री स्टॉर्मी डेनियल्स से जुड़े हश-मनी भुगतान (मुंह बंद रखने के लिए रिश्वत देने) के मामले में सुनवाई की तारीख 25 मार्च 2024 तय की गई है है।

hush-money case trial

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ 2016 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान एडल्ट स्टार को चुप रहने के बदले पैसे देने के मामले में ट्रायल कोर्ट अगले साल 25 मार्च से शुरू होगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए ट्रम्प न्यूयॉर्क स्टेट सुप्रीम कोर्ट के जज जुआन मर्चन के सामने पेश हुए।

इस दौरान ट्रम्प को अदालत ने उस दौरान के अपने सभी कार्यक्रम रद्द करने की सलाह दी है। अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी ठोकने वाले डोनाल्ड ट्रम्प की मुश्किलें इससे बढ़ सकती हैं।

हालांकि इस दौरान जज ने कहा, "यह गैग ऑर्डर नहीं है। ट्रम्प जब तक सुरक्षात्मक आदेश के नियमों का उल्लंघन नहीं करते हैं, तब तक वे प्रचार करने के लिए स्वतंत्र हैं।"

मैनहटन स्टेट कोर्ट में जज जुआन मर्चन ने ट्रम्प को यह भी सलाह दी कि वह किसी साक्ष्य के बारे में सार्वजनिक बहस करने के बजाय उसे कोर्ट में पेश करें। हालांकि इसके बाद ट्रम्प ने एक पोस्ट में कहा है कि अदालत के निर्देश से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन होगा।

सुनवाई के बाद अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के उनके अधिकारों का उल्लंघन किया गया है। ट्रम्प ने कहा कि अगले साल वह चुनावों में खड़े न हो सकें, इसलिए ही सुनवाई की तारीख मार्च में रखी गई है।

इससे पहले ग्रांड ज्यूरी ने अपनी जांच में ने ट्रम्प को हशमनी केस में दोषी पाया था। डोनाल्ड और पोर्न फिल्म अभिनेत्री स्टॉर्मी डेनियल्स के बीच अफेयर 2006 में शुरू हुआ था।

डेनियल्स का दावा है कि ट्रम्प ने 2006 में उनके साथ सेक्स किया। डेनियल्स ने यह भी दावा किया कि उन्होंने 2016 के चुनाव से पहले ट्रम्प के पूर्व वकील से मुलाकात पर इस पूरी बात का जनता के सामने खुलासा न करने के बदले 130,000 डॉलर स्वीकार किये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+