अमेरिकी राष्‍ट्रपति के भाषण से पहले होटल की एंट्री पर लगे 'ट्रंप ने 20 महिलाओं का शोषण किया' के पोस्‍टर

नई दिल्‍ली। स्‍टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित करने से पहले ही अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को विरोध का सामना करना पड़ा। वकील महिलाओं के एक समूह ने वाशिंगटन डीसी स्थित ट्रंप इंटरनेशनल होटल के प्रवेश द्वारा पर एक बड़ा सा एक पोस्‍टर चिपकवाया था जिसपर लिखा था DONALD TRUMP HARASSED OR ASSAULTED TWENTY WOMEN (डोनाल्‍ड ट्रंप ने 20 महिलाओं का उत्‍पीड़न किया है)। एक दूसरे पोस्‍टर में लिखा था 'CONGRESS: INVESTIGATE TRUMP' (कांग्रेस: ट्रंप की जांच कराए)। यह मैसेज अल्‍ट्रावॉयलेट महिला ग्रुप की तरफ से लिखा गया है। यह ग्रुप लोगों के साथ होने वाले यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाता है।

ट्रंप पर 20 से अधिक महिलाओं के यौन शोषण का आरोप

ट्रंप पर 20 से अधिक महिलाओं के यौन शोषण का आरोप

अल्‍टावॉयलेट महिलाओं के ग्रुप की तरफ से इस प्रदर्शन को संभालने वाले करिन रोनाल्‍ड ने डेली मेल से बातचीत में बताया कि ट्रंप पर 20 से अधिक महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। हालांकि ट्रंप की तरफ से अफयर्स की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इन्‍हें बेहद घटिया और अपमानजनक बातें करार दिया है।

ट्रंप ने क्‍या कहा अपने संबोधन में

ट्रंप ने क्‍या कहा अपने संबोधन में

स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस में बुधवार को अपने पहले संबोधन में ट्रंप ने कहा, ‘हम देश में अमेरिका की शक्ति एवं आत्मविश्वास को फिर से विकसित करने के साथ, विदेशों में भी अपनी ताकत एवं प्रतिष्ठा बहाल कर रहे हैं। दुनिया भर में हम कपटी शासन, आतंकवादी समूहों और चीन तथा रूस जैस प्रतिद्वंद्वियों का सामना कर रहे हैं जो हमारे हितों, हमारी अर्थव्यस्था और हमारे मूल्यों को चुनौती पेश कर रहे हैं।' उन्होंने चेतावनी दी कि परमाणु हथियार को लेकर उत्तर कोरिया का पागलपन अमेरिकी शहरों के लिए खतरा हो सकता है।

परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण एवं पुनर्निर्माण करना चाहिए

परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण एवं पुनर्निर्माण करना चाहिए

ट्रंप ने कहा, ‘अपनी रक्षा के लिए, हमें अपने परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण एवं पुनर्निर्माण करना चाहिए, उम्मीद है कि इसके इस्तेमाल की आवश्यकता नहीं पड़े, लेकिन उसे अधिक मजबूत एवं शक्तिशाली बनाने से अक्रामकता के किसी भी कृत्य पर अंकुश लगा पाना संभव होगा!' उन्होंने कहा, ‘शायद भविष्य में ऐसा कोई दिन भी आये जब दुनिया भर के देश परमाणु कार्यक्रमों का खात्मा करने के लिए एकजुट हों!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+