डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में खींचा ब्लू, येलो और रेड लाइन! अमेरिकी राष्ट्रपति का क्या है प्लान?
Trump Gaza Peace Plan: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा युद्ध को समाप्त करने के लिए 20-सूत्रीय शांति प्रस्ताव जारी किया है, जिसे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का समर्थन प्राप्त है। व्हाइट हाउस में जारी किए गए इस प्लान का मुख्य उद्देश्य युद्धविराम, बंधकों की तत्काल रिहाई और गाजा में हमास की भूमिका को खत्म करना है।
ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर हमास इस समझौते को अस्वीकार करता है, तो इजरायल को उसके खिलाफ कार्रवाई करने में अमेरिका का पूरा समर्थन मिलेगा। यह प्रस्ताव गाजा के पुनर्निर्माण और भविष्य की शासन व्यवस्था की रूपरेखा भी तैयार करता है।

ट्रंप के प्लान में क्या-क्या?
ट्रंप के प्रस्ताव के अनुसार, इजराइल द्वारा इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने के 72 घंटों के भीतर हमास को सभी जीवित और मृत बंधकों को रिहा करना होगा। इसके बदले में, इजराइल आजीवन कारावास की सजा काट रहे 250 कैदियों और 7 अक्टूबर 2023 के बाद हिरासत में लिए गए 1,700 गाजावासियों को रिहा करेगा। प्रस्ताव के लागू होते ही युद्ध तुरंत समाप्त हो जाएगा और इजरायली सेना सहमति प्राप्त रेखा तक पीछे हट जाएगी।
ये भी पढ़ें: Trump Melania Fight: हेलीकॉप्टर में डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया की जबरदस्त तूतू-मैंमैं Viral, क्या थी वजह?
क्या है नीली, पीली और लाल रेखाएं?
ट्रंप द्वारा जारी नए नक्शे में इजरायल और गाजा के बीच स्थायी बफर जोन बनाने का प्रावधान है। इस नक्शे में तीन रेखाएं (नीली, पीली और लाल) खींची गई हैं, जो इजरायली सेना की चरणबद्ध वापसी को दर्शाती हैं।
- नीली रेखा: वर्तमान में जहां तक इजराइली रक्षा बलों का नियंत्रण है (खान यूनुस के पास)।
- पीली रेखा (फर्स्ट विदड्राअल लाइन): बंधकों की रिहाई के साथ इजराइली सेना यहां तक पीछे हटेगी।
- लाल रेखा (सेकेंड विदड्राअल लाइन): इजराइली सेना की अंतिम वापसी की रेखा।
इस लाल रेखा के बाद बफर जोन शुरू होगा, जहां न तो इजराइली सैनिक जा सकेंगे और न ही फिलिस्तीनी लोग आ सकेंगे।
गाजा का प्रशासन अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी समिति द्वारा चलाया जाएगा
यह प्लान स्पष्ट करता है कि हमास और अन्य गुट गाजा के शासन में कोई भूमिका नहीं निभाएंगे। सभी सैन्य और आतंकी बुनियादी ढांचे, जिसमें सुरंगें और हथियार उत्पादन सुविधाएं शामिल हैं, उन्हें नष्ट कर दिया जाएगा। शांति के लिए इच्छुक हमास सदस्यों को हथियार सरेंडर करने पर माफी दी जाएगी, और गाजा छोड़ने के इच्छुक सदस्यों को सुरक्षित मार्ग प्रदान किया जाएगा। गाजा का प्रशासन एक अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी समिति द्वारा चलाया जाएगा, जिसका पर्यवेक्षण ट्रंप की अध्यक्षता वाले एक नए 'बोर्ड ऑफ पीस' द्वारा किया जाएगा। इस योजना में गाजा के लोगों के लाभ के लिए उसके पुनर्निर्माण का भी वादा किया गया है।
ये भी पढ़ें: ट्रंप को रिझाने के लिए लकड़ी के डिब्बे में क्या लेकर पहुंचे पाक सेना चीफ आसिम मुनीर? क्यों TRUMP हुए गदगद












Click it and Unblock the Notifications