Trump Melania Fight: हेलीकॉप्टर में डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया की जबरदस्त तूतू-मैंमैं Viral, क्या थी वजह?
Trump Melania Fight: वैधानिक चेतावनी- यूं तो किसी मियां-बीवी के क्लेश में टांग अड़ाना ठीक बात नहीं है। लेकिन अगर आप किसी देश के राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी हैं तो फिर पत्रकार आपको कैसे छोड़ सके हैं। न तो इंसान सामान्य हैं और फिर न झगड़ा सामान्य रह जाता है। लोग तो यहां तक कह देते हैं कि 'बताओ अमरीका का राष्ट्रपति बनने के बाद भी इनके घर में कलह हो रही, फिर हम तो आम आदमी हैं।' कुछ यही हुआ डोनाल्ड भैया के साथ और हो गए वायरल।
व्हाइट हाउस लौटने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो एक दिन पुराना है जिसमें ट्रंप को मेलानिया की ओर उंगली दिखाते हुए देखा गया था। वीडियो देखकर ऐसा लगा कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और वे आपस में झगड़ रहे हैं।

लिप-रीडर्स ने किया बड़ा खुलासा
फॉरेंसिक लिप-रीडर जेरेमी फ्रीमैन ने इस वायरल वीडियो को डीकोड कर रायता फैला दिया। उनका कहना है कि ट्रंप और मेलानिया झगड़ नहीं रहे थे, बल्कि ट्रंप उस एस्केलेटर घटना से बहुत गुस्से में थे, जो यूनाइटेड नेशन्स से लौटते समय हुई। फ्रीमैन के अनुसार, जिस एस्केलेटर से ट्रंप और मेलानिया नीचे आ रहे थे, वह अचानक रुक गया। इस वजह से दोनों को पैदल उतरना पड़ा और ट्रंप बहुत नाराज हो गए।
ट्रंप का दावा - "ट्रिपल सैबोटाज" हुई
ट्रंप ने दावा किया कि वे और मेलानिया इस घटना के शिकार हुए। उन्होंने इसे "ट्रिपल सैबोटाज" कहा। ट्रंप के मुताबिक, न केवल एस्केलेटर रुका बल्कि संयुक्त राष्ट्र में उनके भाषण के दौरान टेलीप्रॉम्प्टर भी काम नहीं कर रहा था। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा - "कल संयुक्त राष्ट्र में एक असली अपमान हुआ - एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन बहुत ही भयावह घटनाएं!" ट्रंप ने कहा कि यह "अजीब" है कि वे और मेलानिया इन स्टील की सीढ़ियों के नुकीले किनारों पर चेहरे के बल गिरने से बच गए।
एस्केलेटर क्यों रुका?
संयुक्त राष्ट्र की ओर से बताया गया कि एस्केलेटर शायद इसलिए रुक गया क्योंकि ट्रंप की टीम का कोई व्यक्ति - संभवतः वीडियोग्राफर - उनसे आगे निकल गया था। इससे सुरक्षा तंत्र सक्रिय हो गया और एस्केलेटर अपने-आप रुक गया।
मेलानिया और ट्रंप की बातचीत
फ्रीमैन के अनुसार, ट्रंप का मेलानिया की ओर उंगली उठाना उसी गुस्से का नतीजा था। मेलानिया ने ट्रंप से कहा था कि जब एस्केलेटर अचानक रुका, तो वह "बस चलती रहीं"। इस पर ट्रंप ने कहा - "यह अविश्वसनीय था। तुम ऐसा कैसे कर सकती हो?" इस पर मेलानिया ने उन्हें शांत करने की कोशिश की और कहा- "डोनाल्ड, मेरी तरफ देखो।"
दूसरी लिप-रीडर की राय
एक दूसरी ब्रिटिश लिप-रीडर निकोला हिक्लिंग ने भी इस वीडियो की बातचीत को डीकोड किया। उनका कहना है कि बातचीत का विषय वही था- एस्केलेटर घटना। उनके अनुसार, ट्रंप ने मेलानिया से कहा - "मैं उन्हें माफ़ नहीं कर सकता, उन्होंने तुम्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की।"
इस पर मेलानिया ने जवाब दिया- "हम ऐसा नहीं कर सकते, हमें सुरक्षित रहना चाहिए, तुम सुरक्षित नहीं हो।"
ट्रंप ने आगे कहा- "वे खत्म हो गए हैं। हमें उन्हें चुनौती देनी होगी।"
हालांकि दूसरी लिप रीडर की बातों को लोग स्पष्ट नहीं मान रहे हैं। वीडियो खबर के साथ अटैच किया गया है। आपकी इस पर क्या राय है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।












Click it and Unblock the Notifications