CFO एलन वीसेलबर्ग ने किया सरेंडर, बड़ी मुसीबत में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
सीएफओ एलन वीसेलबर्ग के कोर्ट में सरेंडर करने के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बहुत बड़ी मुसीबत में फंस गये हैं।
वॉशिंगटन, जुलाई 02: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बहुत बड़ी मुसीबत में फंस गये हैं। अमेरिकी संसद में हिंसक तत्वों को भड़काने के आरोप में डोनाल्ड ट्रंप पर पहले ही कई तरह के आरोप लगे हुए हैं, लेकिन अब डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी भी भारी विवाद में आ गई है। डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन पर भारी टैक्स चोरी का आरोप लगा है, जिसके बाद कंपनी के सीएफओ ने सरेंडर कर दिया है।

ट्रंप के सीएफओ ने किया सरेंडर
मैनहटन की एक अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप की पारिवारिक कंपनी ट्रंप ऑर्गेलाइजेशन और उसके सीएफओ एलन वीसेलबर्ग को आरोपी ठहरा दिया है। जिसके बाद सीएफओ एलन वीसेलबर्ग ने डिस्ट्रिक अटार्नी के दफ्तर में सरेंडर कर दिया है और अब उन्हें मैनहटन कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक जब एलन वीसेलबर्ग ने सरेंडर किया था, उस वक्त उनके साथ उनके वकील भी मौजूद थे। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक एलन वीसेलबर्ग के खिलाफ दो सालों की जांच के बाद पहली बार मुकदमा दर्ज किया गया है।

बड़ी मुसीबत में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
माना जा रहा है कि एलन वीसेलबर्ग का सरेंडर करना अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुसीबतों का दरवाजा खोल सकता है और उनके ऊपर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी ने उस वक्त भारी टैक्स चोरी की थी, जब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति थे। वहीं, माना जा रहा है कि एलन वीसेलबर्ग से पूछताछ के बाद कई ऐसे सबूत आ सकते हैं, जिसमें खुद डोनाल्ड ट्रंप भी फंस सकते हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार जो ट्रंप की कंपनी के सीएफओ सरेंडर कर देंगे, इस बात की उम्मीद खुद डोनाल्ड ट्रंप ने भी नहीं की थी, लिहाजा उनकी कंपनी पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि एलन वीसेलबर्ग के खिलाफ किन धाराओं में आरोप लगाए गये हैं।

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ राजनीति ?
वहीं, एलन वीसेलबर्ग के सरेंडर और कंपनी के खिलाफ चल रहे जांच को लेकर ट्रंप की कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए एलन वीसेलबर्ग का बचाव किया है और कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप से राजनीतिक बदला लेने के लिए अब उनकी कंपनी को निशाना बनाया जा रहा है और उनके विरोधी अपनी राजनीतिक हित साध रहे हैं। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि एलन वीसेलबर्ग को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ इस्तेमाल करने का प्रयास किया जा रहा है और वो बेगुनाह हैं और कंपनी पूरी तरह से एलन वीसेलबर्ग के साथ खड़ी है।
-
Trump Iran Statement: 'हम ईरान में बहुत अच्छा कर रहे हैं', ट्रंप के इस बयान के क्या मायने? -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप












Click it and Unblock the Notifications