'लोग कहते हैं ये ट्रंप की गलती है', भारत -पाकिस्तान सीजफायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसा क्यों कहा?
India Pakistan: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बुधवार को एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने हाल ही में पहलगाम (22 अप्रैल) में नागरिकों की हत्या के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को सुलझाया था। ट्रंप ने यह भी इशारा किया कि इस प्रक्रिया में व्यापार की भूमिका थी। उन्होंने यह टिप्पणी व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा (Cyril Ramaphosa) के साथ एक द्विपक्षीय बैठक के दौरान की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मुझे ये कहते हुए नफरत है कि हमने इसे सुलझा लिया है, और फिर दो दिन बाद कुछ हो जाता है, और लोग कहते हैं कि ये ट्रंप की गलती है।
ट्रंप ने कहा, "अगर आप देखें कि हमने पाकिस्तान और भारत के साथ क्या किया... हमने पूरे मामले को सुलझा लिया और मुझे लगता है कि यह व्यापार के जरिए सुलझा लिया। इसके साथ ही उन्होंने जोड़ा कि अमेरिका भारत के साथ एक बड़ा सौदा कर रहा है।

भारत ने किया इनकार
इस बीच, भारत सरकार ने अमेरिका की किसी भी भूमिका से साफ इनकार किया है। इसी हफ्ते विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक संसदीय पैनल को बताया कि वॉशिंगटन इस संघर्ष विराम में न तो शामिल था और न ही उसे कोई जानकारी थी। जब उनसे पूछा गया कि संघर्ष विराम की घोषणा सबसे पहले ट्रंप ने कैसे कर दी, तो उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ जो भी बातचीत हुई, वह सामान्य और नियमित प्रकृति की थी।
ट्रंप ने कहा कि आखिरकार किसी न किसी को गोलीबारी रोकनी ही थी, लेकिन हालात लगातार बिगड़ते जा रहे थे फायरिंग तेज़ होती जा रही थी और इसका दायरा दोनों देशों के भीतर तक फैलता जा रहा था
'नरेंद्र मोदी एक शानदार व्यक्ति हैं'
बातचीत के दौरान ट्रंप ने अपने दावे से हल्के-फुल्के अंदाज़ में खुद ही पीछे हटते हुए कहा, मुझे ये कहते हुए नफरत है कि हमने इसे सुलझा लिया है, और फिर दो दिन बाद कुछ हो जाता है, और लोग कहते हैं कि ये ट्रंप की गलती है। ट्रंप ने पाकिस्तान के नेता को महान बताया और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी एक शानदार व्यक्ति करार दिया। इसके बाद ट्रंप ने यह भी बताया कि वह रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें Operation Sindoor पर ब्रिगेडियर महाजन बड़ा खुलासा, पूंछ ब्रिगेड ने निभाई अहम भूमिका, पाक को हुआ भारी नुकसान












Click it and Unblock the Notifications