US News: ट्रंप के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज ने किया सरेंडर, चुनावी धांधली मामले में आरोपी
US News: जॉर्जिया प्रांत में साल 2020 के प्रेसिडेंट इलेक्शन में हुई धांधली के केस में मार्क मीडोज ने जॉर्जिया की फुल्टन काउंटी जेल में सरेंडर कर दिया। अब 25 अगस्त यानी आज ट्रंप के आत्मसमर्पण की उम्मीद है।
US News: साल 2020 के प्रेसिडेंट इलेक्शन में हुई धांधली के केस में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को ट्रंप के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में काम करने वाले मार्क मीडोज ने जॉर्जिया की फुल्टन काउंटी जेल में सरेंडर कर दिया। अब 25 अगस्त को ट्रंप समेत सभी आरोपियों को आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है।
विदेशी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप और उनके 18 सहयोगियों पर जॉर्जिया प्रांत में 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान जॉर्जिया के चुनाव नतीजों को पलटने की साजिश रचने का आरोप है। यह आरोप फुल्टन काउंटी जिले के अटॉर्नी फानी विलिस ने लगाए हैं। रीको कानून के तहत लगाए गए आरोप...

विलिस ने ट्रंप और उनके सहयोगियों के खिलाफ जॉर्जिया के रैकेटियरिंग विरोधी कानून का उल्लंघन, साजिश रचने, झूठे बयान और एक सार्वजनिक अधिकारी को उनके पद की शपथ का उल्लंघन का आरोप लगाया है। यह सभी आरोप रीको कानून के तहत लगाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications