पर्दे के पीछे Trump और Biden क्या जय-वीरू जैसे? नाचते, गाते सामने आया ये VIDEO कितना सच्चा?
Donald Trump Joe Biden Video: हाल ही में, हुए अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की। डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस (Kamala Harris) को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव के बाद, अब अमेरिका के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी 'डोनाल्ड ट्रंप' और 'जो बाइडेन' का साथ में नाचते, गाते और समय सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने काफी हलचल मचा दी है।
इस वीडियो में दोनों नेताओं को कभी गोल्फ खेलते, कभी मछली पकड़ते और कभी आइसक्रीम खाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, यह वीडियो असल में 'एआई-जनरेटेड' है, जो ट्रंप और बाइडेन के वास्तविक रिश्तों से परे है।

वीडियो में क्या है खास?
इस एआई-जनरेटेड वीडियो में दोनों नेताओं को रोजमर्रा की मजेदार वक्त साथ बिताते दिखाया गया है। आइए जानते हैं हर एक पल के बारे में...
- गोल्फ खेलते हुए और एक-दूसरे के साथ ठहाके लगाते हुए।
- मछली पकड़तेहुए, जैसे दो पुराने दोस्त छुट्टी का आनंद ले रहे हों।
- वाइन का आनंद लेते, पहाड़ों पर हाइकिंग करते और बॉलीवुड की फेमस जोड़ी अमिताभ बच्चन और धमेंद्र की जय-वीरू की तरह बाइक चलाते हुए।
- मेले में कॉर्नडॉग खाते, डेयरी क्वीन में आइसक्रीम का लुत्फ उठाते और बेसबॉल मैच देखते हुए।
- यहां तक कि दोनों को सर्फिंग करते और तारों के नीचे डेरा डालते हुए और मार्शमैलो भूनते भी दिखाया गया है।
क्या है इस AI- जनरेटेड वीडियो का असली मकसद?
वीडियो का मकसद सिर्फ मनोरंजन और लोगों को यह दिखाना है कि अगर राजनीति की सख्त सीमाओं से परे जाकर दोनों नेता एक साथ समय बिताएं, तो वह कैसे दिखेंगे? यह वीडियो उनकी प्रतिद्वंद्विता को हल्के-फुल्के तरीके से प्रस्तुत करता है, मानो दोनों एक 'जय-वीरू' की जोड़ी हों, जो राजनीतिक मतभेद भूलकर दोस्ती का मजा ले रहे हैं।
वास्तविकता से कितना दूर?
असल में, ट्रंप और बाइडेन के बीच के संबंध काफी कॉम्पिटेटिव और राजनीतिक मतभेदों से भरे हैं। पिछले चुनावी बहस और उनके राजनीतिक विचारों में एक बड़ा अंतर है, जो वास्तविक जीवन में इस तरह की दोस्ती को संभव नहीं बनाता।
ये भी पढ़ें- Who is Mike Waltz: माइक वाल्ट्ज कौन हैं? ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में चुने गए
6 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
यह वीडियो पूरी तरह से एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से तैयार किया गया है, जो असलियत का भ्रम पैदा करता है। इस वीडियो को ट्विटर (अब एक्स) पर 6 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और लोगों ने इसे हास्यप्रद और मनोरंजक बताया है।
यह वीडियो सिर्फ एक काल्पनिक प्रस्तुति है, जिसमें एआई का इस्तेमाल करके ट्रंंप और बाइडेन की प्रतिद्वंद्विता को दोस्ती में बदलने की कोशिश की गई है। हालांकि, इसका वास्तविक जीवन में कोई आधार नहीं है और इसे केवल मनोरंजन के तौर पर ही देखना चाहिए। यह वीडियो यह दिखाता है कि तकनीक और एआई की मदद से किसी भी चीज को संभव बनाया जा सकता है, लेकिन हमें सच्चाई और मनोरंजन के बीच के अंतर को समझना होगा।
ये भी पढ़ें- Vivek Ramaswamy Net Worth: कितने अरबों के मालिक हैं विवेक रामास्वामी? ट्रंप सरकार में मिला अहम पद












Click it and Unblock the Notifications