Donald Trump Elon Musk: 'आप ऐसा नहीं कर सकते व्लादिमीर', बाइडेन पर भड़कते हुए ट्रंप ने पुतिन को क्या कहा?

Donald Trump Elon Musk Interview: डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क के साथ अपने इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर तीखा हमला बोला है और यूक्रेन पर आक्रमण के लिए उन्हें दोषी ठहराया है। ट्रंप ने दावा किया, कि अगर बाइडेन राष्ट्रपति नहीं होते, तो रूस यूक्रेन पर आक्रमण नहीं करता।

हालांकि, एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप के दावे को चुनौती नहीं दी और इसके बजाय उनसे सहमति जताते हुए कहा, कि "आपने एक बेहतरीन बात कही है।" एलन मस्क ने ट्रंप से ये नहीं पूछा, कि युद्ध रोकने के लिए उनके पास क्या प्लान था?

Donald Trump Elon Musk

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को दिए इंटरव्यू में तर्क दिया, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनके मजबूत संबंध संघर्ष को रोक सकते थे।

पुतिन मेरा सम्मान करते हैं- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कि "मैं पुतिन के साथ बहुत अच्छे से पेश आया और उन्होंने मेरा सम्मान किया।"

ट्रंप ने कहा, कि "वो अकसर पुतिन से यूक्रेन के बारे में बातें करते थे और वो इसे आंखों का तारा बताते थे।"

ट्रंप ने आगे दावा किया, कि उन्होंने पुतिन को कार्रवाई करने के खिलाफ चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा, "मैंने उनसे (पुतिन) कहा, 'ऐसा मत करो। आप ऐसा नहीं कर सकते, व्लादिमीर।"

ट्रंप ने कहा, "उन्होंने (पुतिन ने) कहा 'नहीं', और मैंने कहा 'ठीक है'।"

ट्रंप ने एक समय का भी बताया, जब उन्होंने कथित तौर पर पुतिन को यूक्रेन पर आक्रमण करने के खिलाफ सलाह दी थी।

पुतिन के साथ किम जोंग उन की भी तारीफ

ट्रंप ने आगे कहा, कि वह पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को "जानते हैं"। उन्होंने कहा, "वे चतुर और क्रूर दोनों हैं।"

ट्रंप ने कहा, "जब वे कमला हैरिस या स्लीपी जो को देखते हैं तो उन्हें यकीन नहीं होता।"

डोनाल्ड ट्रंप, जो पुतिन के प्रति अपनी दीर्घकालिक सार्वजनिक सहानुभूति और यूक्रेन को अमेरिकी सहायता की बार-बार आलोचना करने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने हाल ही में अपने राष्ट्रपति अभियान में दावा किया था, कि अगर वे चुने जाते हैं, तो वे 24 घंटे के भीतर यूक्रेन युद्ध को समाप्त कर देंगे। हालांकि, उन्होंने अपनी योजना का विवरण देने से इनकार कर दिया है।

मई 2023 में, डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से यह भी कहा था, कि अगर वे राष्ट्रपति चुनाव जीतते हैं तो वे यूक्रेन को लगातार डिफेंस मदद की गारंटी नहीं देंगे।

बाइडेन के साथ भी बहस के दौरान, डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन की सीजफायर शर्तों को खारिज कर दिया था। जिसमें मांग की गई थी, कि यूक्रेन रूस द्वारा आंशिक रूप से कब्जे वाले चार क्षेत्रों को आत्मसमर्पण कर दे और नाटो में शामिल होने के अपने प्रयास को छोड़ दें। जिसपर ट्रंप ने कहा, कि उन्हें ये शर्त "स्वीकार्य नहीं" है।

हालांकि, इससे पहले मीडिया रिपोर्टों से पता चला था, कि ट्रम्प ने निजी तौर पर यूक्रेन पर क्रीमिया और डोनबास को मास्को को सौंपने के लिए दबाव डालकर रूस के युद्ध को समाप्त करने का सुझाव दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+