Donald Trump Shooting Case: ट्रंप पर हुए हमले की जांच में FBI को मिली नई जानकारी, 2 साल बाद क्या हुआ खुलासा?

Donald Trump Butler Shooting Case New Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर 2024 में हुए जानलेवा हमले को लेकर करीब दो साल बाद फिर चर्चा तेज हो गई है। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में बताया कि FBI को हमले के आरोपी थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के बारे में कुछ नई जानकारी मिली है। यह जानकारी उसके पुराने रिकॉर्ड, निजी पृष्ठभूमि और उसके इतिहास से जुड़ी बताई गई है।

हालांकि, ब्लैंच ने नई जानकारी की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की। दूसरी ओर, FBI की जांच में अब तक क्रुक्स के किसी साथी या बड़े नेटवर्क से जुड़े होने का सबूत नहीं मिला है। इसी बीच ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उन पर हुआ हमला उन्हें चुनावी दौड़ से हटाने की साजिश का हिस्सा था। इस दावे के समर्थन में उन्होंने कोई सबूत पेश नहीं किया है।

Donald Trump Butler Shooting Case New Update

FBI को क्या नई जानकारी मिली?

टॉड ब्लैंच ने बताया कि जांच के दौरान FBI को क्रुक्स की पृष्ठभूमि और पुराने रिकॉर्ड से जुड़ी ऐसी बातें मिली हैं, जो पहले सामने नहीं आई थीं। हालांकि, उन्होंने सुरक्षा और जांच का हवाला देते हुए इन जानकारियों का पूरा विवरण देने से इनकार किया। रिपोर्ट के मुताबिक, यह नई जानकारी सीनेट की पूछताछ के जवाब में FBI की ओर से जुटाई गई थी।

ये भी पढ़ें: अमेरिका सेना में बगावत के संकेत! ट्रंप ने 50 टॉप अफसरों का कराया 'लाइ डिटेक्टर टेस्ट, क्या है मामला?

जांच में अकेले हमले की बात सामने आई

FBI ने हमले के बाद क्रुक्स के फोन, कंप्यूटर, सोशल मीडिया और दूसरे डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की थी। एजेंसी ने यह भी पता लगाने की कोशिश की कि क्या वह किसी दूसरे व्यक्ति या संगठन के संपर्क में था। FBI की पहले की जांच में किसी सहयोगी के साथ साजिश का विश्वसनीय सबूत नहीं मिला था।

15 सितंबर 2026 को FBI निदेशक काश पटेल ने सीनेट में भी कहा कि जांच में क्रुक्स के किसी दूसरे व्यक्ति से संपर्क के सबूत नहीं मिले, उसके माता-पिता को छोड़कर।

ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर लगाया आरोप

अटॉर्नी जनरल की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर हमले को लेकर डेमोक्रेट्स पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह उन्हें चुनाव से बाहर करने की कोशिश थी। हालांकि, इस दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत सामने नहीं रखा गया है।

ट्रंप ने पूर्व FBI निदेशक क्रिस्टोफर व्रे की भी आलोचना की और कहा कि हमले की जांच को लेकर उनके विभाग के रवैये की उन्हें कीमत चुकानी चाहिए।

2024 में बटलर रैली में हुआ था हमला

यह घटना 13 जुलाई 2024 को पेंसिल्वेनिया के बटलर में ट्रंप की चुनावी रैली के दौरान हुई थी। ट्रंप मंच से भाषण दे रहे थे, तभी क्रुक्स ने पास की एक इमारत की छत से गोली चलाई। एक गोली ट्रंप के कान को छूकर निकली। हमले में एक रैली समर्थक की मौत हुई और दो अन्य लोग घायल हुए। बाद में सीक्रेट सर्विस के एक स्नाइपर ने हमलावर को मार गिराया।

FBI ने शुरुआती जांच में क्रुक्स की पहचान की थी और उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, घर और वाहन की तलाशी समेत बड़े स्तर पर जांच शुरू की थी।

ये भी पढ़ें: बाल-बाल बचे ट्रंप! विमान में टेकऑफ से पहले तकनीकी गड़बड़ी, बोइंग 747 में अचानक क्या हुआ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+