बाल-बाल बचे ट्रंप! विमान में टेकऑफ से पहले तकनीकी गड़बड़ी, बोइंग 747 में अचानक क्या हुआ?

Donald Trump Flight Delayed: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के टेक्सास दौरे से पहले उनके विमान में अचानक ऐसी घटना हुई, जिससे उड़ान कुछ समय के लिए रुक गई। ट्रंप डलास जाने के लिए बोइंग 747-8 विमान में रवाना होने वाले थे, लेकिन उड़ान से पहले विमान की इमरजेंसी इवैक्यूएशन स्लाइड गलती से खुल गई। इसके बाद विमान से स्लाइड हटाने और जरूरी जांच की प्रक्रिया शुरू की गई, जिससे ट्रंप के रवाना होने में देरी हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक, सैन्य कर्मियों से अनजाने में इमरजेंसी स्लाइड खुल गई थी। हालांकि, इस घटना के बाद भी ट्रंप ने विमान की सुरक्षा पर भरोसा जताया। ट्रंप डलास में आयोजित पहले रिपब्लिकन मिडटर्म कन्वेंशन में हिस्सा लेने के लिए टेक्सास जा रहे थे। यह वही बोइंग 747-8 विमान है, जो कतर से मिलने के बाद राष्ट्रपति के इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया था।

Donald Trump Flight Delayed

उड़ान से ठीक पहले हुई घटना

9 सितंबर को ट्रंप के टेक्सास रवाना होने से पहले विमान में इमरजेंसी स्लाइड खुलने की घटना सामने आई। मीडियी रिपोर्ट के अनुसार यह स्लाइड गलती से एक्टिव हो गई थी। स्लाइड खुलने के बाद उसे हटाया गया और इसके बाद विमान को रवाना करने की तैयारी पूरी की गई। इस वजह से राष्ट्रपति की फ्लाइट अपने तय समय से कुछ देर बाद उड़ान भर सकी।

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों और 3 कारोबारियों पर क्यों लगाया प्रतिबंध? लिस्ट में कौन-कौन

सुरक्षा पर सवाल, ट्रंप ने दिया जवाब

विमान में हुई इस घटना के बाद ट्रंप से पत्रकारों ने फ्लाइट की सुरक्षा को लेकर सवाल किया। उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें यकीन है कि विमान उड़ान के लिए सुरक्षित है। ट्रंप ने इस पर भरोसा जताते हुए कहा कि अगर उन्हें विमान के सुरक्षित होने का विश्वास नहीं होता तो वह उसमें सवार नहीं होते।

इमरजेंसी स्लाइड का क्या होता है काम?

बोइंग 747-8 जैसे बड़े यात्री विमानों में आपात स्थिति के दौरान तेजी से बाहर निकलने के लिए इन्फ्लेटेबल इमरजेंसी स्लाइड का इस्तेमाल किया जाता है। जरूरत पड़ने पर यात्री और विमान का क्रू इनकी मदद से विमान से नीचे उतर सकते हैं। बोइंग 747-8 में आमतौर पर 12 इमरजेंसी इवैक्यूएशन स्लाइड होती हैं। इन्हें विमान की ऊंचाई को ध्यान में रखकर बनाया जाता है, ताकि करीब 30 फीट की ऊंचाई से भी लोगों को सुरक्षित तरीके से जमीन तक पहुंचने में मदद मिल सके।

कतर से मिला था बोइंग 747-8

ट्रंप के इस्तेमाल में आने वाला यह विमान पहले भी काफी चर्चा में रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कतर ने पिछले साल अमेरिका को यह बोइंग 747-8 विमान दिया था। राष्ट्रपति के इस्तेमाल से पहले विमान में जरूरी बदलाव और रेनोवेशन का काम तेजी से किया गया। इसके बाद ट्रंप ने 1 जुलाई से इस विमान का इस्तेमाल करना शुरू किया।

अब टेक्सास की यात्रा से पहले इमरजेंसी स्लाइड खुलने की घटना के कारण यह बोइंग 747-8 एक बार फिर चर्चा में है।

ये भी पढ़ें: सिंगापुर के PM को मिलेगी 29 करोड़ सैलरी, ट्रंप, पुतिन, शी जिंगपिंग और पीएम मोदी को कितनी मिलती है सैलरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+