Trump Of Thorn: ईरान पर 5 नवंबर से लगेंगे कड़े प्रतिबंध, ट्रंप ने गेम ऑफ थ्रोन्स की स्टाइल में चेताया

वॉशिंगटन। अगले सप्ताह से ईरान के खिलाफ अमेरिका नए प्रतिबंधों की घोषणा करेगा। इस बीच ट्रंप ने एचबीओ का टीवी ड्रामा शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के अंदाज में अपनी फोटो ट्वीट कर ईरान को अगले प्रतिबंधों को लेकर चेताया है। ट्रंप ने शुक्रवार को अपने ट्वीट के जरिए इंटरनेट पर अपनी तरफ लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश करते हुए अपनी फोटो पर 'Sanctions are Coming' (प्रतिबंध आ रहे हैं) लिखा है। ईरान के अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने के लिए अमेरिका 5 नवंबर से नए प्रतिबंध लगाएगा, जिसमें तेहरान से तेल खरीदने पर रोक लगेगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को गेम ऑफ थ्रोन्स की स्टाइल में चेताया

व्हाइट हाउस ने कहा कि 5 नवंबर को ईरान पर लगने वाले प्रतिबंध अब तक के सबसे तगड़े प्रतिबंधों में से एक होंगे, जिससे उनके एनर्जी, शिपिंग और बैंकिंग सेक्टर्स पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। हालांकि, अमेरिका ने भारत समेत 8 देशों को ईरान से तेल आयात जारी रखने की छूट दे दी है। इसी साल मई में ट्रंप ने ईरान के साथ 2015 में हुई न्यूक्लियर डील को रद्द करते हुए प्रतिबंधों की घोषणा की थी। ट्रंप का आरोप था कि ओबामा के दौर में ईरान के साथ हुई न्यूक्लियर डील का दुरुपयोग हो रहा है और ईरानी सरकार आतंकवाद का समर्थन कर रही है।

हालांकि, ब्रिटेन और यूरोपियन यूनियन ने ईरान पर लगाए जा रहे नए प्रतिबंधों को लेकर अमेरिका की कड़ी आलोचना की है। लेकिन, शायद ट्रंप को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा रहा है और उन्होंने गेम ऑफ थ्रोन्स की स्टाइल में ईरान को धमकी दी है। ट्रंप ने जब से सत्ता हासिल की हैं, तभी से वह ईरान के लिए कांटे की तरह चुभ रहे हैं। अमेरिकी दबाव की वजह से ईरान पिछले छह महीनों से आर्थिक प्रतिबंधों को झेल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+