'भूत' लगने जैसा बर्ताव कर रहा था शख्स, बाद में पता चला दिमाग में बैठा है खतरनाक कीड़ा
वाशिंगटन, 19 नवंबर। कोई नॉर्मल व्यक्ति अचानक जब अजीबोगरीब व्यवहार करने लगता है तो अक्सर लोग इसे भूत-प्रेत से जोड़कर देखते हैं। हालांकि भूत-प्रेत को लेकर लोगों की अलग-अलग राय हो सकती है लेकिन मेडिकल साइंस में इसका कोई अस्तित्व नहीं है। कई बार ऐसी बीमारियों का पता चला है जिसमें इंसान अजीब हरकतें करने लगता है, हाल ही में ऐसा ही एक केस सामने आया है जिसमें डॉक्टरों को जांच करने पर पता चला कि पीड़ित मरीज के मस्तिष्क में सालों से एक परजीवी छिपा बैठा था।

मरीज को देख डॉक्टर भी हैरान
दरअसल, अमेरिका के बोस्टन में 38 वर्षीय व्यक्ति को अजीबोगरीब दौरे की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। शख्स की पत्नी ने बताया कि एक रात उनसने अपने पति को फर्श पर थरथराते और बड़बड़ाते हुए देखा। इसके बाद वह काफी डर कई और डॉक्टरों की मदद ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जांच करने के डॉक्टर्स को उसके मस्तिष्क में एक मृत टेपवर्म (परजीवी) मिला। इस केस में डॉक्टर भी हैरान रह गए।

आधी रात पत्नी को दिखा पति का अजीब व्यवहार
अमेरिकी शख्स के अजीब व्यवहार की समस्या का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि शख्स के मस्तिष्क में वर्षों से रह रहे टेपवर्म (परजीवी) का पता चला और उनको इसके कोई लक्षण भी नहीं थे। पति को आधीरात दौरा पड़ने के बाद पत्नी ने पुलिस को फोन किया, रिपोर्ट के अनुसार जब उसके घर मदद पहुंची तो शख्स ने एम्बुलेंस में जाने से इनकार किया और डॉक्टरों से झगड़ा भी किया। वह विचलित नजर आ रहा था।

अजीबोगरीब दौरा देख डॉक्टर हैरान
इसके बाद पीड़ित को बोस्टन के मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे एक और अजीबोगरीब दौरा पड़ा। डॉक्टर यह नहीं समझ पा रहे थे कि दौरे का कारण है, क्योंकि इससे पहले मरीज की कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी। महिला ने बताया कि उसके पति को ऐसा पहली बार हुआ है। इसके बाद डॉक्टरों ने शख्स को दौरा कंट्रोल करने वाली दवाएं दी और कुछ टेस्ट किए।

ब्रेन को स्कैन करने पर मिला मरा हुआ परजीवी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब मरीज के मस्तिष्क को स्कैन किया गया तो डॉक्टरों को उसमें सूजन और तीन घावों का पता चला। ये दोनों ही लक्षण एक परजीवी संक्रमण के संकेत हैं जिसे न्यूरोकाइस्टिसरोसिस संक्रमण (तंत्रिका तंत्र का परजीवी रोग) के रूप में जाना जाता है। यह इंसान में दौरे और सिरदर्द का कारण बन सकता है और गंभीर स्थिति में मरीज की मौत भी हो सकती है।

इस वजह से शरीर के अंदर पहुंच सकता है टेपवर्म
आपको बता दें कि संक्रमित पशुओं का कच्चा या अधपका मांस खाने से ही ये टेपवर्म मनुष्यों के शरीर में प्रवेश करते हैं। कई मामलों में यह हरी सब्जियों से भी शरीर में प्रवेश कर सकता है। यह कीड़ा खाने के साथ पेट में, आंतों में और फिर ब्लड फ्लो के मस्तिष्क तक पहुंच जाता है। किसी के शरीर में टेपवर्म अंडे पैदा हो सकते हैं, लार्वा बन सकते हैं। खतरनाक बात ये है कि इसके कुछ अंडे हमारे शरीर में भी फैल जाते हैं, जिससे शरीर में अंदरूनी अंगों में घाव बनने लगते हैं।

एक इंसान से दूसरे व्यक्ति में पहुंच सकता है संक्रमण
अगर संक्रमित व्यक्ति बाथरूम में जाने के बाद अपने हाथ ठीक से नहीं धोता तो यह परजीवी एक व्यक्ति से दूसरे में पहुंच सकता है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार परजीवी संक्रमण किसी संक्रमित व्यक्ति के द्वारा खाने की चीजों या उसके द्वारा छूए गए सतहों की वजह से फैल सकता है। सीडीसी के मुताबिक विकासशील देशों के ग्रामीण इलाकों में सूअर का मांस, संक्रमण सबसे आम है। सूअर स्वतंत्र रूप से घूमते हैं और मानव मल खाते हैं।

मरने के बाद भी घातक है ये परजीवी
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में हर साल लगभग 1000 लोगों को न्यूरोकाइस्टिसरोसिस के साथ अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। इनमें से अधिकांश मरीज उन देशों की यात्रा कर चुके होते हैं जहां टैपवार्म आम है। लगभग 20 साल पहले केस सामने आया था जिसमें रोगी ग्रामीण इलाके से बोस्टन आ गया, जहां संक्रमण के मामले अधिक पाए जाते हैं। परजीवी आमतौर पर शरीर में पांच से 10 वर्षों के भीतर मर जाते हैं, लेकिन वे सूजन पैदा करना जारी रख सकते हैं जिससे पोस्ट के अनुसार सिरदर्द, खराश और दौरे पड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: एक मिलीमीटर का कीड़ा जिसने एक देश की अर्थव्यवस्था बचा ली
-
US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट -
पाकिस्तान की पकड़ी गई चोरी! शहबाज के ट्वीट की स्क्रिप्ट व्हाइट हाउस में लिखी गई, न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा -
US Iran peace talks: 'शर्त मानो या अंजाम भुगतो', शांति वार्ता से पहले ही ईरान को अमेरिका ने दी धमकी -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी?












Click it and Unblock the Notifications