महिला की छाती में Left के बजाए Right Side में धड़कता है दिल, जानिए क्या है ये दुर्लभ बीमारी

वॉशिंगटन, 21 जुलाई। बॉलीवुड फिल्म 'लक' तो कई लोगों ने देखी ही होगी, इस फिल्म में एक्टर संजय दत्त, इमरान खान और एक्ट्रेस श्रुति हसन समेत कई कलाकारों ने काम किया। फिल्म में इमरान खान के सीने पर बाईं तरफ गोली लगती है लेकिन फिर भी वह जिंदा बच जाते हैं, बाद में पता चलता है कि उनका दिल बाईं ओर नहीं बल्कि दाहिनी तरफ है और यह बहुत ही दुर्लभ बीमारी होती है। खैर ये तो फिल्म की बात थी लेकिन असल जिंदगी में जब किसी के साथ ऐसा हो तो उसका क्या रिएक्शन होगा।

महिला के साथ हुआ कुदरत का करिश्मा

महिला के साथ हुआ कुदरत का करिश्मा

अमेरिका से ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला उस समय दंग रह गई जब उसे पता चला कि उसका दिल अपनी जगह नहीं बल्कि कहीं और है। पहले तो महिला ने इसे डॉक्टरों का मजाक समझा लेकिन बाद में उसे यह सच स्वीकार करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 19 वर्षीय क्लेयर मैक पिछले दो महीने से खांसी से परेशान थी, सभी घरेलू नुस्खे आजमाने के बाद जब उन्हें आराम नहीं मिला तो वह डॉक्टर के पास पहुंची।

Recommended Video

    Viral News: Chest के right side में Heart, दुर्लभ बीमारी की शिकार है महिला । वनइंडिया हिंदी
    कई दिनों से आ रही थी खांसी

    कई दिनों से आ रही थी खांसी

    अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें जो बताया उसे सुनकर क्लेयर के होश उड़ गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिकागो की रहने वालीं क्लेयर को डॉक्टरों ने बताया कि वह किसी फेफड़े के संक्रमण से पीड़ित हैं और उनका एक्स-रे करना होगा। टेस्ट करने में जो बात सामने आई उससे डॉक्टर भी हैरान थे, क्लेयर को बताया गया कि उनका दिल दाईं ओर है जबकि नॉर्मली ये बाईं ओर होता है। यह बात जान खुद क्लेयर भी चौक गईं।

    रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा

    रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा

    क्लेयर मैक ने बताया कि वह काफी दिनों से खांसी से परेशान थी और जून में एक दुर्घटना में घायल होने के बाद वह टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंची। इस दौरान उन्होंने सोचा कि लगे हाथ खांसी का चेकअप भी करा लिया जाए। क्लेयर के मुताबिक एक्स-रे रिपोर्ट के बारे में बताते हुए डॉक्टर भी थोड़े चिंतित दिखाई दिए। उन्होंने क्लेयर से कहा, 'सुनने को अजीब लगेगा, लेकिन तुम्हारा हार्ट चेस्ट के लेफ्ट में नहीं बल्कि राइट साइड में है'।

    क्या है डेक्स्ट्रोकार्डिया?

    क्या है डेक्स्ट्रोकार्डिया?

    डॉक्टर के मुंह से ये बात सुन क्लेयर को हंसी आ गई, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि इस मेडिकल कंडीशन को डेक्स्ट्रोकार्डिया (Dextrocardia) कहते हैं। तब क्लेयर को डॉक्टर की बात का यकीन हुआ। बता दें कि डेक्स्ट्रोकार्डिया एक दुर्लभ मेडिकल कंडीशन है जिसमें किसी व्यक्ति का दिल बाईं ओर की बजाए छाती की दाईं तरफ होता है।

    दाईं ओर सुनाई देती है दिल की धड़कन

    दाईं ओर सुनाई देती है दिल की धड़कन

    पहले एक अन्य डॉक्टर से क्लेयर को पता चला था कि उनके दिल की धड़कन बाईं ओर की बजाए दाईं ओर ज्यादा तेज सुनाई देती है। हालांकि उस समय क्लेयर ने इस बात पर गौर नहीं किया। क्लेयर अपने साथ हुए कुदरत के इस करिश्मे से हैरान भी हैं और खुद के करोड़ों में एक होने की खुशी भी है। वहीं, क्लेयर की ये खबर अब उनके इलाके से निकल कर दुनियाभर में फैल चुकी है, लोग उनसे कई अजीबो-गरीब सवाल पूछ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: द कपिल शर्मा शो की वापसी तय, इस सीजन में नजर आएंगे नए कलाकार, खुद कपिल ने दी जानकारी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+