द कपिल शर्मा शो की वापसी तय, इस सीजन में नजर आएंगे नए कलाकार, खुद कपिल ने दी जानकारी
नई दिल्ली, 19 जुलाई। टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो की एक बार फिर से वापसी हो रही है। इस शो को कपिल शर्मा होस्ट करते हैं, जिसमे फिल्म इंडस्ट्री, खेल जगत और अन्य क्षेत्र के चर्चित लोग बतौर मेहमान शिरकत करते हैं। लेकिन कपिल शर्मा जब दूसरी पार पिता बने और उनकी पत्नी गिन्नी चतराथ ने त्रिशान को जन्म दिया तो उसके बाद कपिल शर्मा ने ब्रेक लेने का फैसला लिया, जिसके बाद शो ऑफ एयर चला गया था। लेकिन अब कपिल शर्मा एक बार फिर से शो में वापसी कर रहे हैं और जल्द ही द कपिल शर्मा शो फिर से ऑन एयर होगा।
Recommended Video

शो से जुड़ेंगे नए कलाकार
आने वाले सीजन में शो में कपिल शर्मा के साथ जानेमाने कॉमेडियन सुदेश लहरी, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, भारती सिंह और चंदन प्रभाकर एक साथ नजर आएंगे। रविवार को कपिल शर्मा ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमे वह वह द कपिल शर्मा शो के गैंग के साथ नजर आ रहे हैं। कपिल शर्मा ने जो तस्वीर शेयर की उसमे सभी ब्लैक कपड़े में एक साथ नजर आ रहे हैं। कपिल शर्मा की इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस में काफी खुशी है।

अगस्त माह में शुरू हो सकता है शो
रिपोर्ट के अनुसार अगस्त महीने में सोनी टीवी पर द कपिल शर्मा शो की वापसी होने जा रही है। बता दें कि इस शो के को प्रोड्यूसर सलमान खान टेलीविजन और बानिजय एशिया है। जब किकू शारदा से शो के फिर से शूरू होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शो किस दिन शुरू होगा अभी यह तय नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि चैनल खुद ही शो को प्रसारित करने की तारीख का आधिकारिक ऐलान करेगा।

नए लोगों के आने से खुश कपिल
बता दें कि इस साल मार्च माह में कपिल शर्मा और शो के अन्य प्रतिभागियों ने नए सदस्यों का ऑडिशन लिया। कपिल शर्मा ने एक बयान में कहा कि मैं नई प्रतिभाओं को लेकर काफी खुश और रोमांचित हूं, जो नए एक्टर, लेखक कपिल शर्मा शो के साथ जुड़ रहे हैं उनका स्वागत करता हूं। एक जैसे लोगों से मिलने को लेकर मैं काफी रोमांचित हूं, इन लोगों के पास भी मनोरंज को लेकर वही जुनून है जो अन्य के भीतर है।

अर्चना सिंह रहेंगी शो का हिस्सा
गौर करने वाली बात है कि अर्चना सिंह भी इस शो में नवजोत सिंह सिद्धू की जगह नजर आएंगी। हालांकि हाल ही में इस तरह की रिपोर्ट सामने आई थी कि अर्चना सिंह इस सीजन में शो का हिस्सा नहीं होंगी, लेकिन खुद अर्चना पूरन सिंह ने ही इन खबरों का खंडन किया। उन्होंने साफ किया कि वह अपने फैंस के साथ जुड़ी रहेंगी। अहम बात यह है कि जो नए किरदार इस बार द कपिल शर्मा के शो में शामिल हो रहे हैं उसमे से अधिकतर लोग कॉमेडी सर्कस में भी थे।












Click it and Unblock the Notifications