अमरीका पर भरोसा न करे उत्तर कोरिया: ईरान

किम जांग उन और डोनल्ड ट्रंप
Reuters
किम जांग उन और डोनल्ड ट्रंप

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप की ऐतिहासिक मुलाक़ात पर दुनियाभर से मिलीजुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं.

कुछ देशों ने इस मुलाक़ात का बहुत ऐहतियात बरतते हुए स्वागत किया है, वहीं कुछ देशों ने इसमें जताई गई प्रतिबद्धताओं की आलोचना की है.

दक्षिण कोरिया का कहना है कि इस मुलाक़ात ने शांति और आपसी सहयोग का एक नया अध्याय आरंभ किया है.

लेकिन उसे राष्ट्रपति ट्रंप की इस घोषणा से हैरानी हुई है कि अमरीका ने दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास ख़त्म कर दिया है.

ये उत्तर कोरिया की एक प्रमुख मांग भी थी.

ट्रंप से पूछा, आप तो उत्तर कोरिया को बर्बाद करने वाले थे..

किम जोंग-उन की कार के साथ दौड़ता है सुरक्षा घेरा

किम जांग उन और डोनल्ड ट्रंप
AFP
किम जांग उन और डोनल्ड ट्रंप

चीन ने कहा है कि दोनों नेताओं की मुलाक़ात से उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ प्रतिबंधों में राहत का रास्ता साफ़ हो सकता है.

वहीं ईरान ने कहा है कि उत्तर कोरिया को अमरीका पर भरोसा नहीं करना चाहिए. राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ हुए परमाणु करार को ख़त्म कर चुके हैं.

रूस ने भी इसी तरह की चेतावनी दी है, जबकि जापान ने इसे सिर्फ एक शुरुआत बताया है.

उत्तर कोरिया के लोगों ने नहीं देखी ट्रंप-किम की मुलाक़ात

किम जांग उन और डोनल्ड ट्रंप
AFP
किम जांग उन और डोनल्ड ट्रंप

दक्षिण कोरिया में ब्रितानी राजदूत रहे वारविक मौरिस का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने जिस समझौत पर दस्तख़त किए हैं, उसमें स्पष्टता की कमी है, लेकिन दोनों मिले हैं, यही बहुत बड़ी बात है.

वहीं अमरीकी सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चक शूमर ने कहा है कि किम जोंग उन के साथ राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाक़ात तभी सफल होगी, जब इससे कोई ठोस नतीजा निकलेगा.

दूसरी ओर एक वरिष्ठ रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा है कि उत्तर कोरिया के ज़रिए चीन, अमरीका से खेलने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने दक्षिण कोरिया से अमरीकी सैनिकों को वापस बुलाने के किसी भी समझौते का विरोध किया है.

वो तस्वीरें, जो खिंचते ही ऐतिहासिक हो गईं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+