सेक्स पेस्ट स्कैंडल में फंसे 36 सांसद और दो मंत्री, प्रधानमंत्री ने दिए जांच के आदेश
लंदनः एक मंत्री ने अपनी सेक्रेटरी से दो सेक्स टॉय लाने का कहा और साथ ही उस आपत्तिजनक शब्द कहकर बुलाया। ऐसा हुआ ब्रिटेन में, जहां इस खुलासे के बाद राजनीतिक भूचाल आ गया है। इस खुलासे में 36 Conservative MPs पर कई तरह के आरोप लगे हैँ, लेकिन सबसे बड़ा आरोप लगा है- मार्क गार्नियर पर। लंदन के अखबार के हवाले से लिखा गया है कि ब्रिटेन के जूनियर इंटरनेशनल ट्रेड मिनिस्टर मार्क गार्नियर ने अपनी सेक्रेटरी केरोलिन एडमॉन्डसन को आपत्तिजनक शब्द कहे। मामले सामने आने के बाद ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मई ने गार्नियर के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं।

कई मंत्रियो से साधी चुप्पी
इस मामले पर ब्रिटेन के कई मंत्रियों ने बोलने से इनकार कर दिया है वहीं ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री जेरेमी हंट ने कि प्रधानमंत्री ने घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं। अगर ट्रेड मिनिस्टर मार्क गार्नियर ने किसी भी नियम को तोड़ा है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस तरह के आरोपों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अनचाहा सेक्चुअल व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मई की प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी प्रकार का अनचाहा सेक्चुअल व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिस भी मंत्री ने ऐसा करने की कोशिश की है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रवक्ता का कहना है कि प्रधानमंत्री बिना किसी जांच के इस मामले पर कुछ नहीं कहना चाहती।

मार्क गार्नियर ने अपने पर लगे आरोपों से इनकार किया है।
मार्क गार्नियर ने अपने पर लगे आरोपों से इनकार किया है। इनका कहना है कि इस मामले को गलत तरीके से उठाया जा रहा है। साथ ही आपत्तिजनक शब्द बोलने से भी इनकार किया है। मार्क ने कहा है कि उन्होंने कमेंट जरुर किया है लेकिन ये केवल एक टेलीविजन शो की बातचीत का हिस्सा थी। सेक्स टॉय के बारे में कहा गया है कि उन्होंने अपनी सेक्रेटरी से केवल मजाकिया लहजे में ये बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications