Denmark: डेनमार्क की प्रधानमंत्री से बीच सड़क पर मारपीट, मेते फ्रेडरिक्सन को हमलावर ने राजधानी में पीटा
Denmark's Prime Minister Frederiksen Assaulted: डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेते फ्रेडरिक्सन पर राजधानी कोपेनहेगन में सड़क पर हमला किया गया है और हमलावर ने राजधानी में उनसे मारपीट की है। रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के बाद प्रधानमंत्री सदमे में बताई जा रही हैं।
शुक्रवार की ये घटना है, जब डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेके फ्रेडरिक्सन कोपेनहेगन के मध्य में मौजूद थीं और अचानक एक शख्स ने उनपर हमला कर दिया। बताया जा रहा है, कि मारपीट के बाद प्रधानमंत्री वहां से चली गईं, हालांकि हमले में उन्हें बाहरी चोटें नहीं आईं हैं।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है, कि "प्रधानमंत्री मेने फ्रेडरिक्सन के साथ शुक्रवार शाम को कोपेनहेगन के कुल्टोरवेट (स्क्वायर, रेड) में एक व्यक्ति ने मारपीट की है। आरोपी को हमले के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रधानमंत्री इस घटना से स्तब्ध हैं।"
हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय ने हमलावर के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी है और ना ही हमले के पीछे का मकसद ही बताया है। जबकि, स्थानीय पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा है, कि उन्होंने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और घटना की जांच कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने और ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया।
रॉयटर्स ने चश्मदीद सोरेन केजरगार्ड के हवाले से बताया है, कि "हमले के बाद प्रधानमंत्री सदमे में हैं और हमले के बाद सुरक्षाकर्मी प्रधानमंत्री को अपने साथ लेकर चले गये।"
प्रधानमंत्री पर यह हमला यूरोपीय संघ के चुनावों में डेनमार्क के मतदान से दो दिन पहले हुआ है। तीन हफ्ते पहले, स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको की भी हत्या की कोशिश की गई थी, जिसमें वो गंभीर तौर पर घायल हो गये हैं।
डेनमार्क के पर्यावरण मंत्री मैग्नस ह्यूनिके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, कि "प्रधानमंत्री मेते स्वाभाविक रूप से इस हमले से सदमे में हैं। मुझे कहना होगा, कि इस घटना ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है, जो उनके करीबी हैं।"












Click it and Unblock the Notifications