आलू गिरा-गिराकर सड़क का सत्यानाश कर दिया.. डेनमार्क में भड़के ट्रक ड्राईवर्स ने सरकार की नाक में किया दम
डेनमार्क की सरकार ने टैक्स रिफॉर्म किए हैं, जिसको लेकर ट्रक ड्राइवर्स में भारी नाराजगी है।

Denmark News: डेनमार्क में एक ऐसे ट्रक ड्राईवर को गिरफ्तार किया गया है, जिसने दो द्वीपों को जोड़ने वाले एक पुल की दुर्गति करके रख दी। ट्रक ड्राइवर पर आरोप है, कि उसने ब्रिज पर इतने आलू गिराए, कि ब्रिज पर गाड़ियां फिसलने लगीं।
पुलिस ने कहा है, कि डेनमार्क के दो द्वीपों को जोड़ने वाले एक पुल पर आलू गिराने वाले 57 साल के एक ट्रक ड्राईवर को हिरासत में लिया गया है। ड्राईवर को लापरवाह तरीके से जीवन को खतरे में डालने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता केनेथ तानक्विस्ट ने कहा, कि गुरुवार की सुबह स्टोरबेल्ट ब्रिज के पश्चिम की ओर पहली बार आलू गिराने की सूचना मिली थी। ये पुल राजधानी कोपेनहेगन को बाकी डेनमार्क से जोड़ता है, जो काफी फिसलन भरी हो गई।
पुलिस प्रवक्ता टैनक्विस्ट ने कहा, कि थोड़ी देर बाद इसी तरह की घटना पूर्व की तरफ भी हुई। उन्होंने कहा, कि "यह अजीब लग रहा है।" उन्होंने कहा, कि "हम दो परिकल्पनाओं पर काम कर रहे हैं, यह या तो एक दुर्घटना है या यह कुछ ऐसा है जो जानबूझकर किया गया है।"
काफी फिसलन से भर गई सड़क
पुलिस ने कहा कि सड़कों पर फिसलन हो गई है और ड्राईवर्स से गति कम करके ही ब्रिज पर गाड़ी चलाने को कहा गया है। वहीं, डेनिश रोड निदेशालय के अनुसार, 18 किमी लंबी पुल के दोनों ओर वाहनों की लाइनें और फेनन के द्वीपों के बीच सुरंग लिंक के फिसलन से भरने की सूचना दी गई थी, जहां ओडेंस, डेनमार्क का तीसरा सबसे बड़ा शहर स्थित है।
इसके बाद जटलैंड प्रायद्वीप पर कोल्डिंग शहर के पास सड़क पर आलू गिराने की तीसरी घटना की सूचना मिली, जो कोल्डिंग स्टोरबेल्ट ब्रिज के पास है।
टैक्स बढ़ाने से नाराज हैं ट्रक ड्राईवर्स
डेनिश पब्लिक ब्रॉडकास्टर DR ने कहा, कि आलू का गिरना उसी दिन हुआ है, जब डेनमार्क की संसद ने भारी भार ले जाने वाले डीजल ट्रकों पर टैक्स लगाने के लिए एक कानून पारित किया है।
टैक्स बढ़ाने के बाद से ट्रक ड्राईवर्स काफी नाराज हैं और हाल के हफ्तों में ट्रक ड्राईवर्स ने कई जगहों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए हैं और कई हाईवे को काम किया है। ट्रक ड्राईवर्स का कहना है, कि टैक्स बढ़ने से उनकी आजीविका पर गंभीर असर पड़ेगा।
डेनिश संसद में बहुमत दल का तर्क है, कि टैक्स लगाना महत्वपूर्ण है, क्योंकि पेट्रोल और डीजल ट्रकों का निरंतर उपयोग पर्यावरण की दृष्टि से खराब है।
वहीं, विरोध करने वाले ट्रक ड्राईवर्स के एक प्रवक्ता टोरबेन डायहल हजोर्थ ने फेसबुक पर कहा, कि वे "आज के 'स्टंट' से खुद को अलग रख रहे हैं।" उन्होंने कहा, कि 'विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा, कि ट्रक ड्राइवर्स प्रदर्शन करते रहेंगे, लेकिन उसकी कीमत लोगों की जान को खतरा नहीं होगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications