ओमिक्रॉन के खिलाफ जंग जीती दुनिया? ज्यादातर देशों ने हटाए कोरोना प्रतिबंध, डेनमार्क ने खत्म किए नियम

कोविड 19 प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा करते हुए डेनमार्क की प्रधानमंत्री ने कहा कि, 'अभी मैं ये कहने की हिम्मत नहीं कर सकती हूं कि क्या कोविड प्रतिबंधों को हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया है'

कोपनहेगन, फरवरी 02: डेनमार्क ने कोरोना महामारी को 'समाज के लिए गंभीर' रोग नहीं मानते हुए ज्यादातर कोविड प्रतिबंधों को हटाने का ऐलान कर दिया है। डेनमार्क यूरोपीय संघ का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने ज्यादातर कोविड प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया है और डेनमार्क ने कहा है कि, कोविड 19 अब 'सामाजिक रूस से गंभीर बीमारी' नहीं है।

डेनमार्क ने हटाए कोविड प्रतिबंध

डेनमार्क ने हटाए कोविड प्रतिबंध

यूरोपीय संघ के देश अभी तक कोविड संक्रमण को रोकने के लिए अलग अलग तरीकों को आजमा रहे थे और कई अलग अलग उपायों को आजमाकर कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने की कोशिश कर रहे थे और वक्त के साथ कोविड प्रतिबंधों को कड़ा या फिर हल्का कर रहे थे। लेकिन, डेनमार्क ने एक साथ सभी कोविड प्रतिबंधों को ही खत्म कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा है कि, देश में ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी से वृद्धि जरूर हो रही है, लेकिन देश के अस्पतालों पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ रहा है और डेनमार्क में टीकाकरण भी काफी तेजी के साथ की गई है, लिहाजा डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने डेनिश रेडियो से कहा कि, 'अभी यह कहना जल्दबाजी होगा, कि कोविड प्रतिबंधों को खत्म करने के बाद क्या मामले बढ़ेंगे और क्या फिर से प्रतिबंधों को लगाने की नौबत आएगी।'

डेनमार्क के प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

कोविड 19 प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा करते हुए डेनमार्क की प्रधानमंत्री ने कहा कि, 'अभी मैं ये कहने की हिम्मत नहीं कर सकती हूं कि क्या कोविड प्रतिबंधों को हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया है और भविष्य में कोविड प्रतिबंधों को फिर से लागू नहीं किया जा सकता है'। उन्होंने कहा कि, 'हम नहीं जानते हैं कि, कोविड 19 आगे जाकर क्या रूप लेने वाला है और क्या कोई नया वेरिएंट आने वाला है'। आपको बता दें कि, करीब 60 लाख की आबादी वाले देश डेनमार्क में हाल के दिनों में कोविड संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ और एक दिन में आंकड़े 50 हजार को भी पार कर गया, लेकिन अस्पतालों में काफी कम मरीजों को भर्ती होना पड़ा। वहीं अब कई और देश भी डेनमार्क के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश में हैं।

कई देशों ने खत्म किए प्रतिबंध

कई देशों ने खत्म किए प्रतिबंध

आपको बता दें कि, पिछले हफ्ते इंग्लैंड ने भी लगभग सभी घरेलू प्रतिबंधों को खत्म कर दिया है और अब पूरे देश में कभी भी मास्क लगाना अनिवार्य नहीं है। वहीं, ब्रिटेन में अब कहीं जाने के लिए वैक्सीन पास की भी जरूरत नहीं है और अब वर्क फ्रॉम होम की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया गया है। सिर्फ अब कोविड पॉजिटिव लोगों के लिए खुद को आइसोलेट करना ही कानूनी बाध्यता है। इंग्लैंड के अलावा आयरलैंड ने भी अपने अधिकांश प्रतिबंध हटा दिए हैं और नीदरलैंड भी अपने लॉकडाउन में ढील दे रहा है, हालांकि डच बार और रेस्तरां को अभी भी रात 10 बजे बंद करना अनिवार्य है। वहीं, फ्रांस में स्थिति अभी भी गंभीर होने की वजह से अगले हफ्ते से प्रतिबंधों में कमी किए जाने की संभावना है। फ्रांस में अभी भी नाइट क्लब, सिनेमा हॉल और स्टेडियमों को बंद रखा गया है।

और यूरोपीय देशों का हाल जानिए

और यूरोपीय देशों का हाल जानिए

एक और यूरोपीय देश फिनलैंड भी इस महीने अपने कोविड -19 प्रतिबंधों को समाप्त कर देगा। वहीं, सोमवार को फिनलैंड और अन्य शेंगेन देशों के बीच सीमा नियंत्रण समाप्त कर दिया गया है, जो यूरोप के आईडी चेक-मुक्त यात्रा क्षेत्र का निर्माण करते हैं। हालांकि, यूरोपीय संघ के बाहर से आने वाले यात्रियों को कम से कम 14 फरवरी तक सीमा नियंत्रण का सामना करना पड़ेगा। वहीं, सर्बिया में अब किसी भी तरह का कोविड प्रतिबंध नहीं है और नाइटक्लब पूरे दिन खुले रहते हैं। हालांकि, इटली ओमिक्रॉन मामलों में बढ़ोतरी के बीच स्वास्थ्य पास आवश्यकताओं को कड़ा कर रहा है। इटली में अभी कई तरह के कोविड प्रतिबंध और जुर्माने का प्रावधान है।

कुछ देशों में अभी भी प्रतिबंध

कुछ देशों में अभी भी प्रतिबंध

हालांकि, अभी भी कई ऐसे देश हैं, जहां अभी भी कोविड प्रतिबंध लागू हैं। ऑस्ट्रिया में अभी भी वैक्सीन अनिवार्यता लागू है और ग्रीस में 60 साल की उम्र से ज्यादा के लोगों के वैक्सीन नहीं लेने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इस बीच, जर्मनी के राजनेताओं ने राष्ट्रीय टीकाकरण जनादेश लागू करने पर बहस शुरू कर दी है। जबकि, डेनिश हेल्थ अथॉरिटी के प्रमुख सोरेन ब्रोस्ट्रॉम ने डेनिश ब्रॉडकास्टर TV2 को
बताया कि, उनका ध्यान संक्रमणों की संख्या के बजाय आईसीयू में भर्ती लोगों की संख्या पर है। उन्होंने कहा कि, कोविड संक्रमितों की संख्या में अविश्वसनीय रूप से गिरावट आई है। लिहाजा अब सिर्फ देश के स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए ही फेस मास्क लगाने की अनिवार्यता है।

लोग अभी भी बरत रहे हैं सावधानी

लोग अभी भी बरत रहे हैं सावधानी

हालांकि, डेनमार्क में अब मास्क पहनने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है और कोविड प्रतिबंधों को हटा लिया गया है, लेकिन देश के दुकानदार अभी भी कोविड संक्रमण की वजह से सतर्कता बरत रहे हैं। कोविड संक्रमण में इजाफा होने की वजह से कई सार्वजनिक क्षेत्रों में कर्मचारियों की कमी हो गई है, जबकि, ज्यादातर दुकानों के कर्मचारी अभी भी फेसमास्क पहन रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि, अगर कोई कोविड पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसे फौरन डॉक्टरी सलाह लेना चाहिए। वहीं, डेनमार्क ने टीकाकरण के लिए अपने लोगों की प्रशंसा की है, क्योंकि, ज्यादातर लोग कोविड का टीका ले चुके हैं और डेनमार्क में 12 साल की उम्र से ज्यादा के 60 फीसदी लोग वैक्सीन ले चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+