राष्‍ट्रपति चुनाव के ऐलान के 24 घंटों के अंदर ही कमला हैरिस को मिला 10 करोड़ का चंदा

Recommended Video

    America में भारतीय मूल की Kamala Harris का कमाल, घंटों में जुटाया करोड़ों का चंदा | वनइंडिया हिंदी

    वॉशिंगटन। डेमोक्रेटिक पार्टी की सीनेटर कमला हैरिस ने सोमवार को ऐलान किया था कि वह साल 2020 में होने वाले अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों की उम्‍मीदवारी में अपनी किस्‍मत आजमाएंगी। कमला के इस ऐलान के सिर्फ 24 घंटों के अंदर ही उन्‍हें 38,000 डोनर्स की ओर 1.5 मिलियन डॉलर का चंदा मिल गया है। कमला को यह चंदा उनके चुनाव प्रचार के लिए दिया गया है। कमला भारतीय मूल की पहली सीनेटर हैं जो साल 2016 के चुनावों कांग्रेस के लिए चुनी गई थीं। कमला ने अपने ट्विटर पेज पर एक वीडियो पोस्‍ट करके इसकी जानकारी दी है।

    kamala-harris

    सोमवार को किया था ऐलान

    54 वर्षीय कमला ने अमेरिकी चुनावों के लिए आधिकारिक तौर पर अपना सोमवार को कैंपेन लॉन्‍च कर दिया। कमला ने कहा कि उन्‍हें इस बात का ऐलान करते हुए काफी गौरव की अनुभूति हो रही है कि जिस दिन अमेरिकी नागरिक महात्‍मा गांधी से प्रेरणा लेने वाले मार्टिन लूथर किंग जूनियर का जन्‍मदिन मना रहे हैं उस दिन उन्‍होंने यह ऐलान किया। 24 घंटों के अंदर ही कमला हैरिस को 1.5 मिलियन डॉलर मिले। कमला ने एबीसी न्‍यूज के गुड मॉर्निंग अमेरिका शो पर इस बात का ऐलान किया। इसके अलावा उन्‍होंने ट्वीट भी किया और लिखा, 'थैंक्‍स टू यू, हमने सिर्फ 24 घंटों के अंदर ही 1.5 मिलियन डॉलर का इतना बड़ा चंदा हासिल कर लिया है।' कमला को सिर्फ 12 घंटे के अंदर ही एक मिलियन डॉलर का फंड हासिल हो चुका था। उनके लिए 37 डॉलर का डोनेशन तक लोगों ने किया है।

    व्‍हाइट हाउस की प्रबल दावेदार

    कमला, राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की मुखर आलोचकों में से एक हैं। वह डेमोक्रेटिक पार्टी की चौथी सदस्‍य हैं जिन्‍होंने साल 2020 में होने वाले चुनावों के लिए ट्रंप के खिलाफ लड़ने का ऐलान किया है। जुलाई माह में डेमोक्रेटिक पार्टी का नेशनल कनवेंशन होगा और उस में अहम फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा राष्‍ट्रपति चुनावों से पहले होने वाले प्राइमरी चुनावों पर भी काफी कुछ तय करेगा। कमला हैरिस के माता-पिता भारतीय और कैरेबियन मूल के थे। कई लोग अगले चुनावों में उनकी जीत की संभावनाओं को काफी प्रबल मान रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+