अब हिलेरी के समर्थकों ने जताया चुनावों में साइबर हैकिंग का शक
हिलेरी क्लिंटन के सपोटर्स ने जताया चुनावों में हेर-फेर का शक। फिर से रि-काउंट कराने की मांग।
वाशिंगटन। अमेरिकी चुनावों से पहले नए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब कहा था कि अगर उन्हें हिलेरी क्लिंटन के हाथों उन्हें हार मिली तो वह नतीजों को स्वीकार करने से इंकार कर देंगे। उनके इस बयान से राष्ट्रपति बराक ओबामा भी काफी नाराज हुए थे। लेकिन अब राष्ट्रपति ओबामा की पार्टी यानी डेमोक्रेट पार्टी के समर्थक ही चुनावों में हेरा-फेरी का आरोप लगा रहे हैं।

साइबर हैंकिंड का शक
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इलेक्शन लॉयर्स और डाटा एक्सपर्ट के एक ग्रुप ने चुनावों में साइबर हैकिंग का शक जताया है।
इस वजह से ग्रुप ने हिलेरी क्लिंटन को तीन राज्यों में पड़े वोटों को री-काउंट यानी उनकी फिर से गिनती की सलाह दी है। ग्रुप ने हिलेरी को विस्कॉन्सिन, मिशिगन और पेन्सिलवेनिया में वोटों की गिनती दोबारा कराने को कहा है।
थोड़े अंतर से जीते हैं ट्रंप
आपको बता दें कि हिलेरी को 228 और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प को 279 इलेक्टोरल वोट मिले थे। जीत या बहुमत के लिए 538 में से 270 इलेक्टोरल कॉलेज जरूरी थे। लिहाजा इस हिसाब से ट्रंप को विजेता घोषित किया गया था। ट्रंप बस थोड़े अंतर से जीते थे।
हिलेरी क्लिंटन खामोश
अभी तक हिलेरी क्लिंटन की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जिन तीन राज्यों की बात यहां पर की गई है वहां पर ट्रंप को बहुत बड़ी जीत नहीं मिली थी।
ट्रंप विस्कॉन्सिन और पेन्सिलवेनिया में थोड़े अंतर से जीते तो मिशिगन में भी छोटी लीड ही ले सके थे। 19 दिसंबर को इलेक्टोरल कॉलेज अगले राष्ट्रपति के लिए वोट करेगा।












Click it and Unblock the Notifications