डेल्टा एयरलाइंस के विमान का ईंजन हुआ फेल, करनी पड़ी आपात लैंडिंग
नई दिल्ली। विमान के भीतर जब हम यात्रा करते हैं तो विमान की खिड़की से बाहर रोमांच के साथ देखते हैं। लेकिन कोई भी यात्री विमान के भीतर बैठकर खिड़की से बाहर यह कतई नहीं देखना चाहेगा कि विमान का ईंजन फेल हो जाए। दरअसल डेल्टा एयरलाइंस के विमान 1425 के भीतर बैठे कुछ यात्रियों ने काफी तेज आवास सुनी। विमान के भीतर बैठे एक यात्री एवरी पोर्ट ने बताया कि जब हमने तेज आवास सुनी तो देखा कि केबिन के भीतर से धुंआ निकल रहा था, इसके बाद हम सभी डर गए थे।

विमान के भीतर कुल 148 यात्री बैठे थे, जब लोगों ने विमान के बाहर के इस दृश्य को देखा तो उनके भीतर डर का माहौल था। विमान के ईंजन के भीतर आई गड़बड़ी के बाद विमान को नॉर्थ कैरोलिना के राले में आपातकाल लैंड कराया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया। राले एयरपोर्ट पर यात्रियों को काफी देर तक विमान का इंतजार करना पड़ा, जिसकी वजह से कंपनी की ओर से यात्रियों को 30 डॉलर का फूड वाउचर दिया गया था। विमान के ईंजन को बदलने के बाद उसे फिर से उड़ान के लिए फिट घोषित कर दिया गया था।
विमान के भीतर बैठी टेलर क्रीगर ने कहा कि वह काफी डर गई थीं और उन्होंने अपना फोन निकाला, मुझे पता था कि मेरे फोन में नेटवर्क नहीं है, बावजूद इसके मैंने अपनी मां को मैसेज किया, मैं आपसे प्यार करती हैं, डैड मैं आपसे प्यार करती हूं। वहीं इस घटना के बारे में डेल्टा एयरलाइंस की ओर से बयान जारी करके कहा है कि विमान 1425 के ईंजन में गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद इसे डायवर्ट किया गया। इससे पहले डेल्टा एयरलाइंस की ओर से कहा गया था कि संभव है कि विमान का ईंजन फेल हो गया हो। हालांकि एयरलाइंस ने इस बात से इनकार किया था कि यात्रियों की जान खतरे में है, ना ही इस बात की जानकारी दी गई कि विमान के भीतर क्या खराबी आई थी।












Click it and Unblock the Notifications