उड़ान भरते ही Delta Air Lines के प्लेन में लगी भयंकर आग, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
Delta Air Lines: लॉस एंजिल्स (LAX) में अगर पायलट ने अपनी सूझबूझ ना दिखाई होती तो शायद वहां भी अहमदाबाद प्लेन क्रेश जैसी भयानक घटना घट सकती थी। दरअसल 18 जुलाई को लॉस एंजिल्स (LAX) से अटलांटा जा रही डेल्टा एयरलाइंस की उड़ान को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद रिटर्न होना पड़ा क्योंकि चालक दल को विमान के बाएं इंजन में आग लगने के संकेत मिले थे।
बोइंग 767-400 (टेल नंबर N836MH) द्वारा संचालित उड़ान DL446 के फुटेज में हवा में विमान के बाएं इंजन से आग की लपटें निकलती दिखाई दे रही थी, जिसे पलक झपकते ही पायलट नें भांप लिया और विमान को नीचे उतार दिया। विमान में सवार किसी भी यात्री या चालक दल के सदस्य को कोई चोट नहीं आई।

आपातकालीन स्थिति में हवाई अड्डे के दमकल कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। एविएशन ए2जेड की एक रिपोर्ट के अनुसार, घटना में शामिल डेल्टा एयरलाइंस का विमान 18 जुलाई को लॉस एंजिल्स अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (LAX) से अटलांटा (ATL) के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के तुरंत बाद, उड़ान चालक दल को विमान के बाएं इंजन में संभावित आग के संकेत मिले।
पायलटों ने तुरंत आपातकाल घोषित कर दिया (Delta Air Lines)
पायलटों ने तुरंत आपातकाल घोषित कर दिया और LAX पर वापस लौटने का अनुरोध किया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने विमान की सुरक्षित वापसी का समन्वय किया और हवाई अड्डे की आपातकालीन टीमों को सतर्क कर दिया। लैंडिंग के बाद, अग्निशमन कर्मियों ने पुष्टि की कि इंजन की आग बुझ गई है, और यात्रियों या चालक दल के बीच कोई चोट नहीं आई है।
Delta Air Lines अमेरिका की एक प्रमुख एयरलाइन कंपनी है
आपको बता दें कि Delta Air Lines अमेरिका की एक प्रमुख एयरलाइन कंपनी है, जिसकी गिनती दुनिया की सबसे बड़ी और व्यस्ततम विमान कंपनियों में होती है। इसका मुख्यालय अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के अटलांटा शहर में स्थित है। डेल्टा न केवल घरेलू उड़ानें बल्कि अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर भी सेवाएं प्रदान करती है।
Delta Air Lines के बारे में खास बातें
- डेल्टा एयर लाइन्स की स्थापना वर्ष 1925 में हुई थी।
- शुरुआत में इसे "Huff Daland Dusters" नाम से जाना जाता था।
- बाद में इसे डेल्टा एयर सर्विसेज नाम मिला।
- डेल्टा एयर लाइन्स विश्वभर में 50 से अधिक देशों और 300 से ज्यादा गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करती है।
- अटलांटा का हार्ट्सफील्ड-जैक्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट इसका सबसे बड़ा हब है, जो दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक है।












Click it and Unblock the Notifications