कोरोना से अमेरिका में 80000 मौतें, फिर भी लॉकडाउन खोलने की जल्दी में राष्ट्रपति ट्रंप

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर के देशों में लाखों लोग संक्रमित है। मरने वालों की संख्या लाखों में पहुंच गई है। सिर्फ अमेरिका में 80000 लोगों की मौत कोरोना से हो गई है। अब भी 12 लाख से ज्यादा लोग कोरोना सें संक्रमित है, लेकिन बावजूद इसके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लोगों को बचाने के बजाए लॉकडाउन जल्द से जल्द खोलना चाहते हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को रोकने की कोशिश करने के बजाए अमेरिकी राष्ट्रपति इकोनॉमी को बचाने में जुटे हैं। वो देश में जस्ल से जल्द लॉकडाउन खोलना चाहते हैं।

 Death Toll Reached 80000 in America but President Donald Trump wants to Re-open business

अमेरिका में कोरोना से 80000 मौतें

अमेरिका में कोरोना से 80000 मौतें हो गई है। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरों के बावजूद शीर्ष नेतृत्व इस बात का दबाव बना रहा है कि जल्द से जल्द बिजनस को खोल दिया जाए ताकि अमेरिका की अर्थव्यवस्था को बचाया जा सके। अमेरिकी राष्ट्रपति अमेरिकी जनता के बजाए अमेरिकी की अर्थव्यवस्था को बचानेो में जुट गए हैं। ट्रंप जल्द से जल्द देश में जारी लॉकडाउन को खोलना चाहते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को एक ट्वीट किया था।

इसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका में कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। संक्रमित लोगों में तेजी से सुधार देखा जा रहा है। हमारी कोशिशों की सभी ने बहुत प्रशंसा की है। जहां अमेरिकी राष्ट्रपति कोरोना संक्रमण में सुधार का दावा कर लॉकडाउन खोलना चाहते हैं तो वहीं अमेरिकी विशेषज्ञ इसे खतरा मान रहे हैं। आपको बता दें कि अमेरिका में 80000 लोगों की मौत कोरोना से हुई है, यानी दुनिया भर में कोरोना से हुई मौत में हर तीसरा शख्स अमेरिकी था।

जानकारों का कहना है कि यदि अमेरिका लॉकडाउन खोलता है तो ये खतरनाक होगा। अमेरिका के इस फैसले से देश में अगस्त तक मृतकों की संख्या बढ़कर 1 लाख 35 हजार तक पहुंच सकती है। जानकार मानते हैं कि अमेरिका में अर्थव्यवस्था के लिए लॉकडाउन खोलना खतरनाक साबित हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+