मिलिए दाऊद की उस बेटी से, जिसके नाम है अरबों की प्रॉपर्टी

लंदन। अंडरवर्ल्ड डॉन और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम की ब्रिटेन में 43 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। ये खबर ब्रिटेन के अखबार बर्मिंघम मेल ने फोर्ब्स मैगजीन के हवाले से दी है। दुनिया के सबसे अमीर अपराधियों में शामिल दाऊद की संपत्ति केवल ब्रिटेन में ही नहीं, बल्कि दुनिया के बाकी हिस्सों में भी है। दाऊद ने ये सपंत्ति अपने बच्चों में भी बांट रखी है। उसने अपनी सबसे बड़ी बेटी माहरुख और उसके शौहर जुनैद के नाम अरबों की संपत्ति कर रखी है।

Mahrukh Ibrahim With Junaid Miandad

कई कंपनियों का मालिक है दाऊद

कई कंपनियों का मालिक है दाऊद

दाऊद इब्राहिम के पास अल नूर डायमंड्स, ओएसिस पावर एलसीसी जैसे कई फर्म हैं। इसके अलावा वो डॉलफिन कंस्ट्रक्शन, ईस्ट-वेस्ट एयरलाइन्स, किंग वीडियो और मोइन गारमेंट्स नाम की कंपनियां भी चलाता है। इनमें से अधिकतर कंपनियां उसने बड़ी बेटी और दामाद के नाम कर रखी हैं।

माहरुख की शादी के पूरे देश में थे चर्चे

माहरुख की शादी के पूरे देश में थे चर्चे

दाऊद की सबसे बड़ी बेटी माहरुख की शादी पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद मियादांद से हुई है। ये शादी साल 2005 में दुबई में काफी ग्रैंड लेवल पर हुई थी। दुबई के पांच सितारे होटल ग्रैंड हयात को दुल्हन की तरह सजाया गया था। सिक्योरिटी इतनी टाइट रखी गई थी कि कोई परिंदा भी पर न मार पाए।

दाऊद नहीं हुआ था शादी में शामिल

दाऊद नहीं हुआ था शादी में शामिल

दुनिया के सबसे शातिर डॉन की बेटी की शादी के चर्चे पूरी दुनिया में थे। सभी को पार्टी में दाऊद का इंतजार था लेकिन वो इसमें शामिल ही नहीं हुआ। दाऊद ने अपनी छोटी बेटी महरीन की शादी अमेरिका के एक बिजनेसमैन परिवार में की है। वहीं बेटे मोइन की शादी यूके के एक बिजनेसमैन की बेटी से की है।

मालिक माहरुख, लेकिन बिजनेस चलाती है डी-कंपनी

मालिक माहरुख, लेकिन बिजनेस चलाती है डी-कंपनी

दुबई में दाऊद की करोड़ों की संपत्ति माहरुख और जुनैद के ही नाम है। हालांकि बिजनेस आज भी डी-कंपनी के लोग ही संभालते हैं। साल 2015 में यूएई सरकार ने दाऊद की 5 हजार करोड़ की संपत्ति भी जब्त की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+