पुतिन की बेटी 'वैम्पायर फेसलिफ्ट ट्रीटमेंट' की हैं शौकीन, जानें कितना आता है खर्च
रिपोर्ट में कहा गया है कि व्लादिमीर पुतिन की बेटी का 'वैम्पायर फेसलिफ्ट' इलाज चल रहा है क्योंकि उसके पिता यूक्रेन में खून बहा रहे हैं।
बर्लिन, 25 मई : एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की छोटी बेटी का 'वैम्पायर फेसलिफ्ट' इलाज चल रहा है, वहीं, उनके पिता यूक्रेन में खून बहा रहे हैं। खबरों की माने तो 35 साल की कैटरीना तिखोनोवा ने अमेरिकी मॉडल किम कार्दशियन के कहने पर अपना सौंदर्य उपचार करवा रही हैं।

उपचार काफी महंगा है...
बिल्ड अखबार के मुताबिक कैटरीन का उपचार काफी महंगा है। एक सेशन के लिए उन्हें 4,310 पाउंड खर्च करने पड़ते हैं। इस उपचार में पहले शरीर से खून को निकाला जाता है और फिर प्रेसेस्ड(संसाधित) कर वापस इंजेक्ट किया जाता है। इलाज के दौरान उन्होंने बोटॉक्स प्रक्रियाएं भी कीं।साथ ही कैटरीना ने माथे पर भौंहों और, मुंह पर हंसी की रेखाओं का इलाज करने के लिए हयालूरोनिक एसिड इंजेक्शन भी लगाया।
बोटॉक्स उपचार के शौकीन
रिपोर्ट के मुताबिक, कैटरीना और व्लादिमीर पुतिन दोनों बोटॉक्स उपचार के शौकीन हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कहा जाता है कि, कैटरीना बिल्कुल अपने पिता व्लादिमीर पुतिन की जैसी हैं। किसी ने पूछा कि, आखिर क्यों पुतिन की बेटी अजीब सौंदर्य प्रक्रिया पर हजारों यूरो बर्बाद कर रही हैं। क्या वह अपने पिता की तरह ही हमेशा जवान और हमेशा के लिए जीना चाहती है।
वैम्पायर लिफ्टिंग प्रक्रिया को लेकर मजाक
इसी क्रम में एक युद्ध विरोधी टेलीग्राम ने मजाक उड़ाया, कैटरीना के पिता अपनी बॉयोलॉजिकल वस्तुओं को लेकर इतने सजग हैं कि वे अपने साथ एक पर्सनल सूखा शौचालय भी साथ लेकर चलते हैं। उसने आगे कहा, पुतिन की बेटी प्रकृति के नियमों को दरकिनार कर एक वैम्पायर लिफ्टिंग प्रक्रिया को अपना कर अपना सौंदर्य निखार रही है। लेकिन कीमत उतनी महत्वपूर्ण नहीं है जितनी कि अब यह पता चला है कि नाटो के पास पुतिन की बायोमैटेरियल और डीएनए है ... यह सोचना डरावना है कि वे इसके साथ क्या कर सकते हैं। 'शायद वे इसे जैव प्रयोगशालाओं में पहले ही प्रोसेस्ड (processed) कर चुके हैं।
कैटरीना तिखोनोवा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की छोटी बेटी
बता दें कि, कैटरीना तिखोनोवा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की छोटी बेटी हैं, जिनकी मां क्रेमलिन की पूर्व प्रथम महिला ल्यूडमिला अलेक्जेंड्रोवना ओचेरेत्नाया हैं। पुतिन और ल्यूडमिला की शादी 1983 में और तलाक 2013 में हुआ था। कैटरीना का जन्म 1986 में हुआ था। उनकी पहली शादी रूस के सबसे .युवा अरबपति किरिल शामलोव के साथ हुई। हालांकि, दोनों के संबंध ज्यादा साल तक टिक नहीं पाया और ये दोनों 2017 में अलग हो गए।












Click it and Unblock the Notifications