भारत के दलवीर भंडारी ICJ में चुने गए जज, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लिखा- जय हिंद

न्यूयॉर्क। अंतरराष्ट्रीय अदालत में सोमवार को भारत के दलवीर भंडारी ने ब्रिटेन के क्रिस्टोफर ग्रीनवुड को हराकर बाजीमार ली है। दलवीर भंडारी ने इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में चुनाव में जीत हासिल कर ली है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि आईसीजे की स्थापना (1946) के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब ब्रिटेन को हार का सामना करना पड़ा है। इंटरनेशनल कोर्ट में भारत के लिए यह बहुत बड़ी जीत मानी जा रही है।

भारत के दलवीर भंडारी इंटरनेशनल कोर्ट में चुने गए जज

आईसीजे के आखिरी सीट के लिए हुए चुनाव में भारत के दलवीर भंडारी को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 183 वोट मिले, वहीं सयुंक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भंडारी के पक्ष में 15 वोट मिले। हालांकि, शुरूआत में मुकाबला दिलचस्प था, लेकिन सोमवार के परिणाम ने साबित कर दिया कि भंडारी के लिए यह बहुत ही आसान जीत थी।

आईसीजे में 5वें जज के लिए मुकाबले में दलवीर भंडारी के लिए ब्रिटेन के ग्रीनवुड संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मुश्किलें खड़ी कर रहे थे, लेकिन 12वें राउंड में भंडारी ने बाजी मारते हुए पासा पलट दिया और आईसीजे में पांच जजों की टीम में अपना नाम भी दर्ज करा दिया।

इंटरनेशनल कोर्ट में दलवीर भंडारी की जीत कितनी महत्वपूर्ण है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जीत के तुरंत बाद सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर 'वंदे मातरम' लिखा। निदरलैंड के हेग में स्थित इंटरनेशनल कोर्ट में हर तीन साल बाद जजों को चुनाव होता है। इस बार पांच जजों के लिए छह उम्मीदवार मैदान में थे। आईसीजे में जज के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र महासभा में वोटिंग होती है। बता दें कि दलवीर भंडारी मूल रूप से जोधपुर के रहने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+