क्रिप्टोकरेंसी से रूस को रोकेगा यूक्रेन! डोनेशन के लिए वेबसाइट लॉन्च, अब तक कितना मिला?

कीव, 15 मार्च। पुतिन ने जब यूक्रेन पर हमले का आदेश दिया था तो उन्हें उम्मीद थी कि वह बहुत जल्द यूक्रेन को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे लेकिन यूक्रेनी लोगों के जज्बे की तारीफ करनी होगी कि वह न सिर्फ कड़ा मुकाबला कर रहे हैं बल्कि उन्होंने रूस को भारी चोट भी पहुंचाई है। इस लड़ाई में यूक्रेन के आम लोग उतर गए हैं तो देश की सरकार ने दुनिया भर से रूस का मुकाबला करने के लिए मदद देने को कहा है। हथियारों के अलावा यूक्रेन की तरफ से जिस चीज की मांग की जा रही है उनमें क्रिप्टोकरेंसी प्रमुख है। यूक्रेन की सरकार जंग में मुकाबले के लिए क्रिप्टोकरेंसी में दान देने की अपील करता रहा है और अब इसके लिए बकायदा वेबसाइट भी लॉन्च कर दी गई है।

यूक्रेनी सरकार ने लॉन्च की वेबसाइट

यूक्रेनी सरकार ने लॉन्च की वेबसाइट

यूक्रेन की सरकार ने सोमवार को क्रिप्टो फर्म एफटीएक्स और एवरस्टेक के साथ साझेदारी में एक वेबसाइट लॉन्च की है। इसके माध्यम से जंग में रूसी सेना का मुकाबला कर रहे यूक्रेन के केंद्रीय बैंक को सीधे दान दिया जा सकेगा।

इस वेबसाइट पर यूजर 10 क्रिप्टोकरेंसी में दान दे सकते हैं। इनमें बिटकॉइन, ईथर, टीथर और डोजकॉइन जैसे टॉप डिजिटल टोकन शामिल हैं।

यूक्रेन की रक्षा करने में क्रिप्टोकरेंसी

यूक्रेन की रक्षा करने में क्रिप्टोकरेंसी

यूक्रेन के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन उप मंत्री ऑलेक्ज़ेंडर बोर्नियाकोव ने बयान दिया है जिसमें कहा गया है "यूक्रेन की रक्षा में क्रिप्टोकरेंसी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।" बयान में उन्होंने कहा "यूक्रेनी नागरिकों और सैनिकों को धन मुहैया कराने को सुविधाजनक बनाने और वैश्विक जनता के बीच जागरूकता और रुचि बढ़ाने में क्रिप्टोकरेंसी संपत्तियां बेहद मूल्यवान साबित हुई हैं।"

यूक्रेन की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी फर्म में से एक एवरस्टेक उपयोगकर्ताओं को साइट पर सूचीबद्ध टोकने की तुलना में अन्य क्रिप्टोकरेंसी में दान करने में सक्षम बनाएगी। वेबसाइट पर भविष्य में एनएफटी में भी दान देने की सुविधा देने की तैयारी की जा रही है।

वहीं अमेरिकी अरबपति सैम-बैंकमैन फ्राइड द्वारा फाउंडेड बहमास स्थित एक्सचेंज प्लेटफॉर्म एफटीएक्स दान किए धन को डॉलर में बदलकर यूक्रेन के नेशनल बैंक को भेज देगा। यूक्रेनी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज कुना भी इस पहल में शामिल है।

200 मिलियन डॉलर जुटाने का लक्ष्य

200 मिलियन डॉलर जुटाने का लक्ष्य

इसके माध्यम से 200 मिलियन डॉलर (20 करोड़ डॉलर) जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। एड ऑन यूक्रेन साइड पर एक ट्रैकर ने दिखाया कि मंगलवार तक इस लक्ष्य में से 4.90 लाख डॉलर जुटा लिए गए थे।

साझा बयान में ये बताया गया है कि इस धन की मदद से यूक्रेनी सेना को मदद देने के साथ ही नागरिकों को अति आवश्यक मानवीय सहायता देने के लिए किया जाएगा।

यूक्रेन की सरकार क्रिप्टोकरेंसी की मदद से मिले धन का इस्तेमाल हथियार खरीदने में भी कर रही है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से मिलने वाली रकम युद्ध के मुकाबले में बहुत कम है लेकिन इस हालात में यूक्रेन इस छोटी राशि को भी बहुत बड़ी मानकर चल रहा है। यूक्रेन को उम्मीद है कि ये बढ़ेगी और उसे काफी धन मिल सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+