Covid Vaccine: ब्रिटेन में वैक्सीनेशन तेज, 6 लाख लोगों को लगाया जा चुका टीका

लंदन। Covid Vaccination in Britain: कोरोना वायरस के खिलाफ ब्रिटेन में टीकाकरण अभियान पूरे जोर पर है। खासतौर पर वायरस के नए स्ट्रेन मिलने के बाद सरकार और सतर्क है और वैक्सीन लगाने को लेकर तेजी देखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक अभी तक 6 लाख से अधिक लोगों ने कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है।

Recommended Video

    Covid Vaccination In UK : Britain में अब तक 6 लाख लोगों को लगा वैक्सीन का पहला डोज | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus Vaccine

    ब्रिटेन ने इसी महीने ही फाइजर-बॉयोएनटेक कंपनी की कोविड-19 वैक्सीन लगाई जानी शुरू की गई है। रायटर्स को मिली ब्रिटिश अधिकारियों से जानकारी के मुताबिक अभी तक 6 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।

    ब्रिटेन में लागू हैं कड़े प्रतिबंध

    ब्रिटेन यूरोप के उन देशों में हैं जहां कोरोना का सबसे ज्यादा असर देखा गया है। हाल ही में कोरोना का एक नया वैरिएंट B117 ब्रिटेन में पाया गया है। वायरस का नया स्ट्रेन पिछले के मुकाबले 70 फीसदी अधिक संक्रामक है जिसके चलते सरकार को क्रिसमस के पहले ही देश में कड़े प्रतिबंध लागू करने पड़े हैं। लंदन और दक्षिणी इंग्लैण्ड में चौथे चरण के प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। साथ ही देश के दूसरे हिस्सों वेल्स, स्कॉटलैण्ड और उत्तरी आयरलैण्ड में भी सख्ती जारी है।

    दो दिन पहले बुधवार को अमेरिकी प्रशासन ने जानकारी दी थी कि अमेरिका में पहले 10 दिनों के भीतर ही दस लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+