कोरोना का तांडव जारी ,अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1561 लोगों की मौत

वॉशिंगटन डीसी। कोरोना वायरस का तांडव लगातार अमेरिका में जारी है, कोविड 19 की वजह से अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1561 लोगों की मौत हुई है, जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय द्वारा को बताए गए आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में अब तक मरने वालों आंकड़ा 90 हजार को पार कर या है। कोरोना संक्रमित रोगियों एवं उससे मौत के मामले संयुक्त राज्य अमेरिका अभी शीर्ष पर बना हुआ है। उसने स्‍पेन और इटली को पीछे कर द‍िया है।

कोरोना से अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1561 लोगों की मौत

तो वहीं वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के मुताबिक इस वक्त पूरी दुनिया में 5 मिलियन यानी 50 लाख से अधिक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 5,082,661 हो चुकी है और इस महामारी से अब तक 329,294 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से न सिर्फ लोगों की मौतें हो रही हैं, बल्कि इसकी वजह से काफी लोग दो वक्त की रोटी के मोहताज हो गए हैं क्योंकि कोरोना की वजह से भारत समेत विश्व के कई देशों में लॉकडाउन है, जिसके कारण लोगों के सामने पेट पालने की समस्या पैदा हो गई है।

डब्ल्यूएचओ ने कही बड़ी बात

डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि पूरी दुनिया में कोरोना के एक दिन में सबसे अधिक मामले बीते मंगलवार को दर्ज किए गए हैं। बता दें कि मंगलवार को 24 घंटे में दुनियाभर में कुल 106,000 मामले सामने आए थे।

अमेरिका ने साधा विश्व स्वास्थ्य संगठन पर निशाना

तो इसी बीच कोरोना वायरस संकट के दौर में अमेरिका लगातार विश्व स्वास्थ्य संगठन पर निशाना साध रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप WHO की क्षमता और विश्वसनीयता पर लगातार सवाल खड़ा कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने WHO को अमेरिका द्वारा दी जाने वाली फंडिंग को रोकने की बात कही थी लेकिन अब उन्होंने WHO के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस गेब्रिसस को एक पत्र लिखकर साफ तौर पर चेतावनी दी है कि अगर 30 दिन के भीतर WHO अहम ठोस सुधार नहीं करता है तो वह अमेरिका द्वारा WHO को दी जाने वाली फंडिंग को हमेशा के लिए रोक देंगे। फिललहाल अमेरिका ने फंडिंग को अस्थायी रूप से फ्रीज कर रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+