‘अपने पति को कैसे मारें’ किताब लिखने वाली लेखिका ने पति को मार डाला, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
अमेरिका में एक उपन्यासकार को अपने पति की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया है।
वाशिंगटन,

2018 में की थी पति की हत्या
नैंसी की उम्र 71 साल है। 2 जून 2018 को डेनियल ब्रॉफी की हत्या कर दी गयी थी। ओरेगॉन इंस्टीच्यूट में उसे गोली मार दिया गया, जहां वह बच्चों को खाना बनाना सिखाता था। लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि तब किसी ने भी ये नहीं सोचा कि नैंसी ने ही अपने पति की हत्या की है। इस घटना के तीन महीने बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इससे पहले 2011 में उसने एक ब्लॉग पोस्ट प्रकाशित किया था जिसका शीर्षक था, अपने पति को कैसे मारें।

सीसीटीवी फुटेज में आयी नजर
पुलिस ने पाया कि इस ब्लाग के कंटेंट, डेनियल की हत्या से मेल खा रहे हैं। पुलिस ने बताया है कि नैंसी ने अपने पति डेनियल ब्रॉफी को दो बार गोली मारी थी। एक सीसीटीवी फुटेज में नैंसी को हत्या से आधे घंटे पहले स्कूल के पास देखा गया था। हालांकि इस बारे में नैंसी ने कहा कि मेरा वहां होना एक संयोग था।

इंस्योरेंश का पैसा हड़पना चाहती थी
अभियोजन पक्ष के वकील का दावा है कि यह सब नैंसी ने इंस्योरेंश के पैसे हड़पने के लिए किया। पति के मरने पर उसे 11 करोड़ रुपये मिलते। पति की हत्या से पहले नैंसी ने बंदूक के अलग-अलग टुकड़े जमा किये थे। नैंसी के पास अपने पति की हत्या करने का मससद था। हालांकि पुलिस को वह बंदूक कभी नहीं मिली जिससे उसकी हत्या की गई थी।

कैरेक्टर को महसूस करना चाहती थी
वहीं, नैंसी के वकील ने दावा किया कि जिस समय उसके पति की हत्या की गई नैंसी एक उपन्यास लिख रही थी, जिसमें महिला को एक अत्याचारी पति को मारना होता है और वह उसके लिए हथियार के टुकड़े इकट्ठा कर रही होती है। नैंसी ने इस उपन्यास को लिखने के दौरान उस कैरेक्टर के जीवन को महसूस करना चाहती थी इसलिए उसने ऐसा किया।

फैसले के खिलाफ करेंगे अपील
बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि नैंसी और उसके पति 25 सालों से एकसाथ रह रहे थे। दोनों में बेहद प्यार था। ऐसी कोई वजह नहीं थी कि नैंसी को अपने पति की हत्या करनी पड़े। वह अदालत के फैसले के खिलाफ आगे अपील करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक डेनियल ब्रोफी की मौत पर दो दिनों तक विचार-विमर्श करने के बाद बुधवार को सात महिलाओं और पांच पुरूषों की ज्यूरी ने नैंसी को सेकेंड डिग्री हत्या का दोषी पाया।

कई किताब लिख चुकी है नैंसी
ज्यूरी के इस फैसले के बाद नैंसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई। हालांकि उसने इस फैसले के बाद कहा कि उनके पास अपने पति की हत्या करने की कोई भी वजह नहीं थी। उसके पास इतने पैसे हैं कि वह आराम से अपनी जिंदगी गुजर बसर कर सकती है। इससे इससे पहले 2015 में द रांग हस्बैंड, द रांग ब्रदर, द रांग लवर, नामक किताबें भी लिख चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications