Coronavirus पर WHO ने कहा ये वक्त एकजुट होकर लड़ने का है, डरें नहीं-सतर्क रहें

नई दिल्ली। चीन में फैला जानलेवा कोरोना वायरस दुनियाभर के कई देशों में अपने पैर पसार चुका है, जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन लगातार कोरोना वायरस के खतरे पर नजर बनाए हुए है। इस बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस एबनॉम ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में कोरोना वायरस के कुल 95265 मामले सामने आ चुके हैं। 3281 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में चीन में 100 कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। चीन के बाहर 2055 कोरोना वायरस के मामले 33 देशों में सामने आ चुके हैं। 80 फीसदी मामले सिर्फ तीन देशों में सामने आए हैं। जबकि 115 देशों में इसके एक भी मामले सामने नहीं आए हैं। 21 देशों में सिर्फ एक मामला सामने आया है, जबकि 5 देशों में पिछले 14 दिनों में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। हम इस वैश्विक आपदा से एकजुट होकर लड़ सकते हैं।

coronavirus

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कहा गया है कि हम इस बात को लेकर काफी चिंतित हैं जहां कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं और वह आर्थिक रूप से इस संक्रमण से लड़ने में कमजोर हैं। हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कुछ देश इसको लेकर गंभीर नहीं हैं, यह कतई सही नहीं है। यह समय हार मानने का नहीं है, बहाने बनाने का समय नहीं है, यह समय है कि अपनी पूरी ताकत से इससे लड़ें। इस संक्रमण से निपटने के लिए ना सिर्फ स्वास्थ्य विभाग बल्कि सुरक्षा, वित्त सहित पूरी सरकार आगे आए और एकजुट होकर इससे लड़े। हमें जरूरत है कि अपने स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करें, अस्पतालों को तैयार रखें। मरीजों की पहचान करके उन्हें आइसोलेशन में रखें। अगर हम यह रवैया अपनाएं तो हम जल्द ही इससे निपट सकते हैं।

आप सभी को पता है कि हम उन तमाम देशों को आर्थिक मदद मुहैया करा रहे हैं जिन्हें इस आपदा से निपटने के लिए पैसों की जरूरत हैं। हम तमाम उपकरण आदि को भी मुहैया करा रहे हैं। यह फंड उन देशों के लिए बहुत जरूरी है जो इस आपदा से लड़ रहे हैं। हमे पता है कि लोग डरे हुए हैं, लेकिन हम उन्हें सही जानकारी देकर उन्हें सजग कर सकते हैं। हमने सोशल मीडिया अभियान बी रेडी फॉर कोविड-19 की शुरुआत की है। इस वायरस को लेकर काफी कुछ ऐसा है जो हम नहीं जानते हैं, लेकिन हम लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं कि आखिर कैसे इससे निपटा जाए। यह काफी गंभीर बीमारी है, लेकिन यह अधिकतर लोगों के लिए जानलेवा नहीं है। इस वायरस से लोगों को बचाने के लिए हम सभी कुछ ना कुछ कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+