जापान में मिला Coronavirus का नया वेरिएंट, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका से बिल्कुल अलग

Coronavirus New Variant In Japan: टोक्यो। जापान में डॉक्टरों को चार मरीजों में कोरोना वायरस का बिल्कुल अलग वेरिएण्ट मिला है। यह मरीज कुछ दिन पहले ही ब्राजील के अमेजन राज्य से जापान पहुंचे थे। ब्राजील दक्षिण अमेरिका का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश हैं और अमेरिका के बाद कोरोना से मरने वालों के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर है।

Recommended Video

    Coronavirus New Strain : Japan में Corona का नया स्ट्रेन,Brazil से लौटे 4 संक्रमित | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus

    जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि यह नया स्ट्रेन ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में हाल में पाए गए अधिक संक्रामक वेरिएण्ट से अलग है और वैज्ञानिक ये अध्ययन कर रहे हैं कि इस स्ट्रेन पर कोरोना वायरस वैक्सीन का असर हो रहा है या नहीं।

    अधिक संक्रामक होने के प्रमाण नहीं
    स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान के प्रमुख ताकाजी वाकीता ने बताया कि "अभी तक ऐसे कोई प्रमाण नजर नहीं आए हैं ब्राजील से आए इन मरीजों में पाया गया कोरोना वायरस का नया वेरिएण्ट पहले की तुलना में अधिक संक्रामक है।"

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि चारों यात्री 2 जनवरी को टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट पर उतरे थे जिनमें एक व्यक्ति जिसकी उम्र 40 साल है उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जबकि 30 साल की एक महिला को सिरदर्द था। एक किशोर था जिसे बुखार था और एक किशोरी थी जिसमें कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे थे।

    जापान में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखते हुए राजधानी टोक्यो और आस-पास के तीन जिलों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। जापान में अब तक कोरोना वायरस के 289,000 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 4,061 लोगों की मौत इस महामारी के संक्रमण से हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+