COVID-19: अपने नवजात बच्चे को सिर्फ वीडियो कॉल पर देख सकी मां, मिलने के इंतजार में हुई मौत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया में अपना तांडव मचाया है, अब तक कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अमेरिका पहले नंबर पर है। हालांकि देश में कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। महामारी की वजह से अब तक लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं लेकिन हाल ही में न्यूयॉर्क में सामने आई एक दर्दनाक घटना ने सबकी आंखों को नम कर दिया।

कोरोना के चलते नवजात बच्ची से जुदा हुई मां

कोरोना के चलते नवजात बच्ची से जुदा हुई मां

कोरोना वायरस के फैलाव के लिए पूरी दुनिया में लॉकडाउन लागू कर दिया गया, अमेरिका में भी सख्ती से इसका पालन किया गया। लॉकडाउन की वजह से देश में कई लोगों की नौकरी चली गई, कई लोगों ने अपनों को खो दिया। ऐसी एक घटना के बार में जान उस समय अमेरिका के लोगों के आंखों में आंसू आ गए जब एक मां अपने ही नवजात बच्चे को नहीं देख सकी, और कुछ दिन बाद दुनिया को अलविदा कह दिया।

बच्ची के जन्म लेते ही मां हुई कोरोना संक्रमित

बच्ची के जन्म लेते ही मां हुई कोरोना संक्रमित

घटना न्यूयॉर्क की है, जहां की रहने वाली वनेसा कार्डेनस गोंजालेज ने पिछले महीने ही एक बच्ची को जन्म दिया था। वनेसा ने 9 नवंबर को एक स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया। नए मेहमान के आने से पूरा परिवार खुश था लेकिन यह खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं रही। बच्ची के जन्म के पांच दिन बाद ही वनेसा कोरोना वायरस संक्रमित पाई गईं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डिलीवरी के दौरान ही वह कोरोना के संपर्क में आ गईं थी।

वीडियो कॉल पर ही अपनी बच्ची को देखा

वीडियो कॉल पर ही अपनी बच्ची को देखा

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते वनेसा कार्डेनस गोंजालेज को आइसोलेशन में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन उनकी हालत और खराब होती चली गई। इस बीच कोरोना की वजह से वह अपनी बच्ची को भी गोद में नहीं ले सकीं। अस्पताल में रहते हुए वनेसा ने सिर्फ वीडियो कॉल पर ही अपनी बच्ची को देखा था। इसी बीच वो हुआ जिसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते वनेसा ने दम तोड़ दिया। बता दें कि वनेसा के दो बच्चे पहले से ही हैं।

वनेसा को था बेटी को गले लगाने का इंतजार

वनेसा को था बेटी को गले लगाने का इंतजार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नवजात बच्ची को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए डॉक्टरों ने वनेसा को उनकी बच्ची से अलग कर दिया था। वनेसा के दुनिया से जाने के बाद अब उनकी पति अलफांसों बच्ची को मां और पिता दोनों का प्यार दे रहे हैं। अलफांसों ने बताया कि कोरोना संक्रमण होने के बाद वनेसा को उम्मीद थी कि वह जल्द की महामारी से जंग जीत अपनी बेटी को गले लगाएंगी। लेकिन होनी को कौन टाल सकता है।

यह भी पढ़ें: UK में कोरोना वायरस के नए खतरे को लेकर बोले स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन- सरकार सतर्क है, घबराने की जरूरत नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+