UK में कोरोना वायरस के नए खतरे को लेकर बोले स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन- सरकार सतर्क है, घबराने की जरूरत नहीं

यूके में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- हम अलर्ट पर

Coronavirus Update: ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला है। इससे वहां संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यूके में इस नए स्ट्रेन के मिलने पर सरकार की तैयारी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि इसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार पूरी तरह अलर्ट है और हालात पर नजर रख रही है। वायरस के इस नए स्वरूप पर चर्चा करने के लिए भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने संयुक्त निगरानी समूह (जेएमजी) की सोमवार को आपात बैठक भी बुलाई है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के मिलने के बाद कई देशों ने पहले ही यूके के लिए अपनी फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया है। यूके सरकार ने भी कई जगहों पर लॉकडाउन लागू किया है।

Recommended Video

    Coronavirus in Britain: नए बेकाबू वायरस को लेकर Harsh Vardhan ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    Covid19 update Health Minister Dr Harsh Vardhan on the discovery of the new strain of coronavirus in UK

    कोरोना वैक्सीन पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि अगले साल यानी कि जनवरी के किसी भी हफ्ते में भारत में कोरोना की पहली वैक्सीन दी जाएगी। हर्षवर्धन ने कहा, सरकार वैक्सीन की गुणवत्ता, सुरक्षा और उसके सटीक होने में किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहती है। मैं व्यक्तिगत रूप से कह सकता हूं कि हो सकता है कि जनवरी के किसी भी सप्ताह में हम भारत के लोगों को कोरोना का पहला वैक्सीन दे सकने की स्थिति में होंगे।

    इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल कल से

    स्वास्थ्य मंत्री ने ये भी बताया है कि कल यानी 22 दिसंबर से इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल शुरू हो रहा है। फेस्टिवल 22 से 25 दिसंबर तक चलेगा। इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का आयोजन समाज में साइंस और तकनीक के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए किया जाता है। इस महोत्‍सव का आयोजन विश्व विख्यात भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम की जयंती के मौके पर किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 दिसंबर को इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2020 को वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। वहीं इसके समापन समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शिरकत करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+