अक्टूबर तक दुनिया को नहीं मिल पाएगी रेमडेसिवीर दवा, अमेरिका ने खरीद लिया सारा स्टॉक
नई दिल्ली: चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस ने दुनिया में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। भारत, अमेरिका, चीन जैसे कई बड़े देशों में इसकी वैक्सीन पर काम तेजी से चल रहा है, लेकिन बाजार में इसे आने में वक्त लगेगा। इस बीच कोरोना की कारगर दवा रेमडेसिवीर पर अमेरिका से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। जिसके मुताबिक अमेरिका ने दुनिया को सप्लाई होने वाली दवा का सारा स्टॉक खुद ही खरीद लिया है। जिससे अब दूसरे देशों को दो-तीन महीने दवा नहीं मिल पाएगी।
Recommended Video

5 लाख कोर्स की खरीदारी
रेमडेसिवीर नाम की दवा अमेरिका की ही कंपनी गिलीड साइंसेज बनाती है। ये दवा कोरोना मरीज पर 100 प्रतिशत रिजल्ट तो नहीं देती, लेकिन इलाज में काफी कारगर साबित होती है। इसके साइड-इफेक्ट भी कम हैं और ये इलाज के वक्त को भी कम कर देती है। मई में ही ट्रंप प्रशासन ने रेमडेसिवीर के प्रयोग को मंजूरी दी थी। अब अमेरिका के स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग ने ऐलान किया है कि सरकार ने रेमडेसिवीर की बड़ी खेफ को खरीद लिया है। इसके तहत 5 लाख से ज्यादा कोर्स अमेरिका को मिलेगा। वहीं 1.2 लाख खुराक गिलीड साइंसेज ने पहले ही अमेरिका को दान करने का ऐलान किया था।

अक्टूबर तक सप्लाई मुश्किल
ऐसे में अब देखा जाए तो जुलाई में होने वाला सारा उत्पादन तो अमेरिका के पास जाएगा। इसके अलावा अगस्त-सितंबर में भी जो उत्पादन होगा, उसका भी 90 प्रतिशत अमेरिका ही खरीदेगा। ट्रंप प्रशासन इसे अमेरिका के लिए बेहतरीन डील बता रहा है। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अब ब्रिटेन और यूरोप के लिए अक्टूबर तक रेमडेसिवीर दवा उपलब्ध नहीं होगी। एक वरिष्ठ शोधकर्ता डॉ. एंड्रयू हिल के मुताबिक यूनाइटेड किंगडम इस मामले में एक अनिवार्य लाइसेंस जारी कर सकता है। जो इस दवा को उन देशों से लाने की अनुमति देगा, जहां उनका उत्पादन होता है, जैसे-भारत और बांग्लादेश।

भारत में भी इस्तेमाल की मंजूरी
जून में रेमडेसिविर दवा को लेकर भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया था। जिसमें कोरोना वायरस क्लीनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल के तहत इमरजेंसी केस में रेमडेसिवीर की मंजूरी दी गई थी। रेमडेसिवीर के इस्तेमाल पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि शुरुआती चरण में इस दवा का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन गंभीर रूप से बीमार मरीजों को यह दवा नहीं दी जा सकती है। वहीं कुछ मामलों में डॉक्टर हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
-
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे?












Click it and Unblock the Notifications