उत्तर कोरिया ने बराक ओबामा को कहा 'बंदर', अमेरिका बोला हमसे पंगा लोगे तो पछताओगे
सियोल। बहुत जल्द उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच लंबी ठन सकती है। बात कहां तक पहुंचेगी पता नहीं, लेकिन अमेरिका भुन्ना जरूर गया है। भुन्नाया इसलिये क्योंकि उत्तर को रिया ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की तुलना बंदर से कर दी है। खास बात यह है कि अमेरिका ने तुरंत रिएक्शन देते हुए यह भी जता दिया कि हमसे पंगा लोगे तो पछताओगे...

हुआ यूं कि उत्तर कोरिया में बनी कॉमेडी फिल्म 'दि इंटरव्यू' जिसकी वजह से पहले ही अमेरिका खार खाये बठा था, उसमें बराक ओबामा की तुलना बंदर से कर दी गई। यह फिल्म सोनी पिक्चर्स के बैनर तले बनी है। सोनी पिक्चर्स ने पहले फिल्म को रिलीज़ करने से रोक दिया था, लेकिन तमाम उथलपुथल के बाद फिल्म को रिलीज कर दिया। फिल्म में ओबामा का जमकर मजाक उड़ाया गया है। उसमें एक जगह कहा गया, "ओबामा जंगलों में उछल-फांद मचाने वाले बंदर के समान हैं।"
खफा-खफा अमेरिका
अमेरिका ने फिल्म में ओबामा का मजाक उड़ाये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तर कोरिया को आड़े होथों लिया। कोरिया ने जवाब दिया कि फिल्म का सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन फिर भी अमेरिकी अधिकारी नहीं माने और उत्तर कोरिया के में इंटरनेट सेवाओं को बाधित कर दिया।
अमेरिकी सरकार के निर्देश पर उत्तर कोरिया में इंटरनेट सेवाओं में जमकर बाधा डाली गई। देश में 3जी सेवाएं तो लगभग ठप हो गई हैं। वहीं 2जी सेवाओं में फ्लक्चुएशन हो रहा है। जिन साइटों के सर्वर अमेरिका में हैं, वह बीच-बीच में बंद हो जाती हैं। इस वजह से कोरिया के आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
भारत में बढ़ी उत्सुकता
फिल्म 'दि इंटरव्यू' पर कई सारे विवाद गहराने के बाद से भारत में भी इस फिल्म को देखने की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। लोग चर्चा कर रहे हैं। फिल्म फिलहाल इंटरनेट से डाउनलोड नहीं की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications