आयरनमैन, सुपरमैन फिल्म बनाने वाले स्टेन ली की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। कॉमिक्स की दुनिया के महानायक स्टेन ली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। TMZ की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्टेन ली उनके घर पर ही अचानक तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें कैलीफोर्निया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि कॉमिक्स की दुनिया के महानायक होने के साथ साथ स्टेन ली आयरमैन और सुपरमैन जैसी फिल्में भी बना चुके हैं।

95 साल के स्टेन ली को सांस लेने में दिक्कत
रिपोर्ट के मुताबिक स्टेन ली को सांस लेने में दिक्कत हो रही है साथ ही उनके दिल की धड़कन भी अनियमित है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है लेकिन अभी तक अस्पताल के डॉक्टर की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। ऐसे में 95 साल के इस लीजेंड के स्वास्थय के बारे में अभी तक कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

मार्वल कॉमिक्स ने दिए कई सुपरहीरो
स्टेन ली को काफी समय से हार्ट संबंधी दिक्कतें थी। बीते साल 2017 में उन्होंने दो बड़े इवेंट में इसी बीमारी की वजह से नहीं जा पाए थे। स्टेन ली आखिरी बार मार्वेल की आने वाली आगामी सुपरहीरो फिल्म, ब्लैक पैंथर के वर्ल्ड प्रीमियर पर देखा गया था। साल 1966 में ब्लैक पैंथर को कॉमिक्स के शक्ल में स्टेन ली ही लेकर आए थे जो कि अब बड़े पर्दे पर फिल्म बनकर आ रही है।

भारतीय सुपरहीरो फिल्म भी बना चुके हैं स्टेन ली
स्टेन ली ने साल 2013 में एक भारतीय सुपरहीरो फिल्म 'चक्र' भी बनाई थी। यह एक एनिमेशन फिल्म थी जिसे कार्टून नेटवर्क के भारत संस्करण पर लॉन्च किया गया था। इस फिल्म को स्टेन ली ने ग्राफिक इंडिया के साथ मिलकर बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications