अमेरिका के कोलाराडो में गोलीबारी, पुलिस अधिकारी समेत 2 नागरिक मारे गए

कोलाराडो। एक बंदूकधारी ने अमेरिका कोलोराडो में शेरिफ डेप्युटी पर गोली चला लगा दी। इस घटना में एक की मौत हो गई। डगलस काउंटी शेरीफ के कार्यालय ने बताया कि संदिग्ध ने पांच डिप्टी और दो नागरिक भी गोली मार दी। कार्यालय के ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी गई है कि संदिग्ध को मारा जा चुका है और अब कोई खतरा नहीं है। इस घटना में एक डेप्युटी का भी निधन हो गया है जबकि कई अन्य अधिकारी घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना 31 दिसंबर की सुबह 5.15 की है। इससे पहले, शेरिफ के कार्यालय ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से कहा कि शहर के दक्षिण में एक प्रमुख राजमार्ग रविवार को बंद कर दिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि दो नागरिकों को भी संदिग्ध ने गोली मार दी थी।












Click it and Unblock the Notifications