चीन में बर्फीला तूफान, भयानक भूकंप के बाद माइनस 40 डिग्री पहुंचा तापमान, 72 साल का टूटा रिकॉर्ड
चीन की राजधानी बीजिंग में दिसंबर महीने में तापमान माइनस 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 1951 में शुरू हुए रिकॉर्ड की गिनती के बाद ये पहली बार जब बीजिंग में सबसे लंबी शीत लहर दर्ज की गई है।
सरकारी मीडिया बीजिंग डेली की रिपोर्ट के अनुसार, बीजिंग के नानजियाओ मौसम केंद्र में दर्ज तापमान रविवार दोपहर में पहली बार शून्य डिग्री सेल्सियस (40 डिग्री फॉरेनहाइट) से ऊपर पहुंच गया।

बीजिंग डेली की रिपोर्ट के मुताबिक 11 दिसंबर से अब तक 300 घंटे ऐसे रहे हैं, जब तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। बीजिंग खुद 9 दिनों तक लगातार माइनस 10 डिग्री सेल्सियस के तापमान से जूझता रहा है।
इस महीने चीन के अधिकांश हिस्सों में तेज शीत लहर चली। चीन का उत्तरी और उत्तर-पूर्वी इलाका भयानक ठंड से जूझ रहा है। ये तूफान आर्कटिक की तरफ से बहने वाली ठंडी हवा की वजह से आ रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक मध्य चीन के हेनान प्रांत और बीजिंग के दक्षिण-पश्चिम वाले इलाकों में गर्मी प्रदान करने वाली सिस्टम फेल हो गए हैं। जियाओजुओ शहर में वानफैंग बिजली संयंत्र में आई खराबी के कारण हीटिंग बंद हो चुकी है। अब वो गर्म पानी की सप्लाई नहीं कर पा रहे हैं. उन्हें ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
राजधानी बीजिंग में चल रही शीत लहर की वजह से कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। शहर की मेट्रो प्रणाली में समस्याएँ पैदा हो गई हैं। इस वजह से शहर में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। कम विजिबिलिटी की वजह से गाड़ियों को चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दिसंबर की शुरूआत में बर्फबारी के चलते दो मेट्रो की टक्कर हो गई थी जिसमें सैकंड़ों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इनमें से 2 दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications