Viral Video: McDonald's में 'कॉफी आने में देर' हो गई, महिला ने कैसे उधम मचाया, देखिए
अर्केंसास, 8 अक्टूबर: भारत में भी कई बार होटलों और रेस्टोरेंट में ऐसे कस्टमर आ जाते हैं, जो मैनेजर और स्टाफ के लिए तो सिरदर्द साबित होते ही हैं, दूसरे लोगों की शांति में भी बेवजह खलल डालने लगते हैं। लेकिन, अमेरिका जैसे देश में वो भी एक महिला इस तरह से हंगामा खड़ा करेगी, यह सोशल मीडिया यूजर्स को बहुत ही अटपटा लग रहा है। उसने मैकडॉनल्ड्स की एक आउटलेट में कॉफी का ऑर्डर दिया। उससे पांच मिनट का समय मांगा गया। लेकिन, वह इतना भी इंतजार करने को तैयार नहीं हुई। उसने वहां पड़े सामानों को इधर-उधर फैलाना शुरू कर दिया। जब उसे पुलिस की धमकी दी गई तो उसने यह बताना शुरू किया कि लो ब्लड शुगर के चलते वह भड़क गई। लेकिन, हकीत ये है कि आखिर तक उसके बर्ताव में कोई बदलाव नजर नहीं आया।

'क्या कॉफी बनाने में पांच मिनट लगते हैं ?'
अमेरिका के अर्केंसास में मैकडॉनल्ड्स की एक आउटलेट में जो कुछ हुआ, वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक महिला ने इस तरह से उधम मचाना शुरू किया कि आउटलेट के मैनेजर को पुलिस बुलानी पड़ गई। महिला इस बात से नाराज हो रही थी कि उसकी कॉफी आने में बहुत देर हो रही है। महिला एक मिनट के लिए इंतजार करने को राजी नहीं थी। जब उससे कहा गया कि टाइमर 5 मिनट बता रहा है और इतने में कॉफी उन्हें मिल जाएगी। लेकिन, यह सुनना उसे मंजूर नहीं था और उसके बाद उसने जो कुछ किया, उसने वहां मौजूद बाकी कस्टमर को भी हैरान कर दिया।

दूसरे कस्टमर ने बना लिया वीडियो
महिला टाइमर के पांच मिनट का भी इंतजार करने के लिए तैयार नहीं थी। उसने बहुत ही आराम से सारे फुड ट्रे टेबल से नीचे गिरा दिए। टेबल पर रखे टेबल नंबरों को भी फ्लोर पर बिखेर दिया। उसकी इन हरकतों का एक दूसरा कस्टमर वीडियो बना रहा था। जब उससे कहा गया कि वह शांत नहीं हुई तो पुलिस बुलानी पड़ेगी तो उसने कहना शुरू कर दिया है कि वह डायबिटिक है और बल्ड शुगर कम हो जाने के चलते उसने इस तरह से बर्ताव किया है। जानकारी के मुताबिक जिस कस्टमर ने वीडियो बनाया है, उसी ने उसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया, जो अब वायरल हो चुका है।

सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं
न्यूजवीक के मुताबिक इस क्लिप को पहले टिकटॉक पर 'टिल.बैड.डिसिजन्स' हैंडल से शेयर किया गया, जो 11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसी तरह यह वीडियो यूट्यूब और ट्विटर पर भी यूजर्स ने शेयर किए हैं। इनमें वीडियो बनाने वाले कस्टमर के हवाले से जानकारियां भी शेयर की जा रही हैं। मसलन उसने बताया है कि 'मेरे लोकल मैकडॉनल्ड्स में लाइन में खड़े रहने के दौरान, वीडियो में दिख रही महिला ने पूछना शुरू कर दिया कि क्या कॉफी बनाने में पांच मिनट लगते हैं। इसपर कर्मचारी बोली हां, इतना ही लगता है, टाइमर लगा है....।' इसपर उसने कहा कि 'उन्हें थोड़ा प्रोफेशनल होना होगा, खड़े होकर बातें करना बंद करना होगा।'

स्लो मोशन में बवाल काटती रही महिला
इसके बाद की हालात पर उसने जो कुछ कहा है, वह उसके नियंत्रण से बाहर जाने की तरह लगती है। उसके मुताबिक, 'वह धीरे से आगे बढ़ी और स्लो मोशन में ट्रे को फ्लोर पर गिरा दिया। फिर टेबल नंबरों पर हाथ मारने लगी। मैनेजर बोला कि वह नॉन-इमरजेंसी नंबर पर फोन करके पुलिस बुला सकती है और अपने लिए लाइसेंस प्लेट नंबर के बारे में पूछ सकती है।......वह पीछे चली गई और बोली कि क्यों मुझे डायबिटीज है और मेरा शुगर कम है इसलिए? ' फिर मैनजर ने नॉन-इमरजेंसी नंबर पर पुलिस को कॉल कर दिया।
वायरल वीडियो पर लोग जबर्दस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं
इस दौरान वह महिला वहीं मंडराती है और जब दूसरे कस्टमर ने कचरा साफ करने में कर्मचारियों का हाथ बंटाना शुरू किया तो वो और भड़क गई और बोली 'यह हास्यास्पद है।' वीडियो से पता चलता है कि उसने जरा भी खुद के फैलाए कचरे को समेटने में मदद नहीं की। उधर मैनेजर ने ही पुलिस बुला ली थी, लेकिन उससे पहले वह महिला निकल चुकी थी। उस महिला की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी में से एक यूजर ने लिखा है 'कॉफी से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता। वह कोई जूस पी सकती थी या कुकीज खा सकती थी।" क्रेजीकरेंस नाम के यूजर ने ट्विटर पर इसे शेयर किया है और लोग उसकी हरकत मजे से देख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications