हॉटडॉग के भीतर मिला कोकेन, पुलिस ने रेस्टोरेंट के कर्मचारी को किया गिरफ्तार
अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित रेस्टोरेंट में हॉटडॉग में कोकेन मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी रेस्टोरेंट के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। कर्मचारी ने स्वीकार किया है कि यह उसी का कोकेन का पैकेट है।

कभी आपने सोचा है कि आपको भूख लगी है और आप रेस्टोरेंट में कुछ खाने के लिए जाएं और आपको खाने के अंदर ड्रग्स परोस दिया जाए तो क्या होगा। जी हां न्यू मैक्सिको में कुछ इसी तरह की एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने रेस्टोरेंट से हॉटडॉग खरीदा तो उसके भीतर से उसे कोकेन का पैकेट मिला है।
अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल आरोपी कर्मचारी का कोकेन का पैकेट एक ग्राहक के हॉटडॉग में चला गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट के अनुसार आरोपी कीपहचान जेफरी डेविड के तौर पर हुई है, जिसकी उम्र 54 वर्ष है। डेवड सोनिक ड्राइव इन रेस्टोरेंट मेंकाम करता था। फिलहाल ड्रग्स रखने का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने डेविड को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि रेस्टोरेंट से ग्राहक को जो खाना मिला है उसमे से गैरकानूनी ड्रग्स मिली है। गलती से कोकेन का पैकेट खाने की पैकिंग में चला गया। जब इस पैकेट का फील्ड टेस्ट कराया गया तो इसकी पुष्टि हुई कि यह कोकेन है।
जानकारी के अनुसार खाने के पैकेट में जब कोकेन मिला तो महिला ग्राहक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। दरअल महिला ने जब हॉटडॉक का निवाला खाया तो उसे लगा कि उसने कोई प्लास्टिक का पैकेट खा लिया, उसे लगा कि उसके मुंह में किसी चीज का पाउडर आ गया है।
अरेस्ट वारंट के अनुसार डेविड को वीडियो सर्विलांस में देखा गया कि उसने महिला ग्राहक के साथ क्या लेनदेन किया। वीडियो मे देखा जा सकता है कि डेविड खाना तैयार करने से पहले कुछ ढूंढ रहा है। पुलिस से पूछताछ के दौरान डेविड ने बताया है कि उसने रेस्टोरेंट की पार्किंग में ही किसी से यह कोकेन खरीदी थी।












Click it and Unblock the Notifications