भारत के इस पड़ोसी देश ने इजाद की क्लोन की गई 'सुपर गाय', जो दे सकती है 1 लाख लीटर दूध
चीनी वैज्ञानिकों ने "सुपर गायों" से तीन बछड़ों का क्लोन बनाने का दावा किया है जो हर साल लगभग 18 टन दूध का उत्पादन कर सकती हैं।

विज्ञान बहुत तरक्की कर चुका है। जिसके बारे में इंसान ने कभी सोचा नहीं था वैज्ञानिक उन चीजों का भी अविष्कार कर हम सबको हैरान कर रहे हैं। अब भारत के पड़ोसी देश के वैज्ञानिकों ने एक सुपर गाय इजाद की है, जो एक लाख लीटर दूध देगी। दरअसल वैज्ञानिकों ने गायों का क्लोन बनाया है जो असामान्य रूप से बड़ी मात्रा में दूध का उत्पादन कर सकती हैं।

नकली सूरज बनाने वाले चाइना ने क्लोन से बनाई ये गाय
ये चमत्कार उसी देश के वैज्ञानिकों ने किया है जहां के वैज्ञानिकों ने नकली सूरज तक बना दुनिया को हैरान कर दिया है। जी हां ये हमारा पड़ोसी देश चाइना है। जहां के वैज्ञानिकों ने कथित तौर पर गायों का क्लोन बनाया है जो अपने जीवन भर में 1,00,000 लीटर तक दूध दे सकती हैं। चीनी वैज्ञानिकों ने "सुपर गायों" से तीन बछड़ों का क्लोन बनाने का दावा किया है जो सालाना लगभग 18 टन दूध का उत्पादन कर सकते हैं।

"सुपर गायों" से क्लोन किए गए बनाए गए बछड़े
मंगलवार को मीडिया से चीन के वैज्ञानिकों ने बताया कि "सुपर गायों" से क्लोन किए गए तीन बछड़ों को पिछले महीने निंग्ज़िया क्षेत्र के लिंग्वू शहर में चाइना के नए वर्ष के समय पर अस्तित्व में लाया गया था।

हर वर्ष इतनी अधिक मात्रा में दूध उत्पादन करने में सक्षम हो जाएगा चीन
सोमैटिक सेल न्यूक्लियर ट्रांसफर नामक एक चयनात्मक प्रजनन प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त संभावित सफलता से चीन में दूध उत्पादन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इन सुपर गायों के साथ प्रति वर्ष लगभग 18,000 लीटर दूध का उत्पादन करने में सक्षम होने की उम्मीद है।

चीन दूध का दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है
याद रहे चीन दूध का दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है। फिर भी, देश अपनी घरेलू दूध की जरूरतों के कम से कम 30 प्रतिशत को पूरा करने के लिए यूरोप पर बहुत अधिक निर्भर है।

केवल पांच ही सुपर गाय है जो इतना दूध दे सकती हैं
खाद्य और ग्रामीण मामलों के विभाग के अनुसार तुलनात्मक रूप से 2021 में यूके में एक "सामान्य" गाय ने लगभग 8,206 लीटर दूध दिया। वैज्ञानिकों ने ग्लोबल टाइम्स को जानकारी दी कि चीन में लगभग 10,000 आम मवेशियों की नस्लों में से केवल पांच ही सुपर गाय है जो 1 लाख लीटर दूध देने की बराबरी कर सकते हैं।

दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सुपर गायों का "पुनर्जन्म" किया
प्रोजेक्ट लीड और नॉर्थवेस्ट ए एंड एफ यूनिवर्सिटी में पशु चिकित्सा विज्ञान के प्रोफेसर जिन यापिंग ने बताया कि उनकी टीम ने चीन में घरेलू दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सुपर गायों का "पुनर्जन्म" किया है। गायों के कानों से एकत्र किए गए ऊतकों का उपयोग 120 क्लोन भ्रूणों के प्रारंभिक बैच को बनाने के लिए किया गया था, जिनमें से 42 प्रतिशत ने सरोगेट गायों को सफलता हासिल की।

चीन की है ये योजना
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इन क्लोन गायों में से 17.5 प्रतिशत गाय 200 दिनों के बाद उपजाऊ बनी रहीं। यापिंग ने बताया कि हम आने वाले दो तीन सालों में 1,000 से अधिक सुपर गायों का एक झुंड बनाने की योजना बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications