चीनी रोवर Zhurong ने मंगल से भेजी पहली सेल्फी, फोटो में दिखा लाल ग्रह का ऐसा नजारा

बीजिंग, 20 मई। अमेरिका के बाद चीन ने अंतरिक्ष क्षेत्र में लंबी छलांग लगाता हुए आखिरकार मंगल पर सफलता पूर्वक अपना रोवर उतारने में सफल रहा। चीन को यह कामयाबी पिछले सप्ताह मिली थी लेकिन अब चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिसट्रेशन (सी एन एस ए) के रोवर 'जुरोंग' ने लाल ग्रह पर काम करना शुरू कर दिया है। बुधवार को चीनी 'जुरोंग' ने मंगल ग्रह से अपनी पहली सेल्फी फोटो धरती पर भेजी है। मंगल ग्रह पर लैंड करने के बाद रोवर द्वारा भेजी गई यह पहली तस्वीर है। अपनी इस सफलता से चीनी वैज्ञानिक काफी खुश दिखाई दिए।

Recommended Video

      China के Rover Zhurong ने Mars पर की सफल Landing, भेजी पहली तस्वीर | वनइंडिया हिंदी
      Chinese Rover Zhurong sent the first selfie photo from Mars

      बता दें कि चीन ने अपने रोवर का नाम 'जुरोंग' है, जिसका चीनी सभ्यता में मतलब होता है, आग के देवता। 15 मई, 2021 को 'जुरोंग' ने सफलता पूर्वक मंगल ग्रह की सतह को छुआ था। करीब पांच दिन बाद रोवर 'जुरोंग' ने मंगल की तस्वीरें भेजना शुरू कर दिया है, जिसमें लाल ग्रह की मिट्टी भी दिखाई दे रही है। इस सेल्फी फोटो में रोवर के पैनल और एंटीना साफ-साफ देखा जा सकता है, इसके अलावा सेल्फी मंगल ग्रह के क्षितिज की ओर भी इशारा कर रही है।

      Zhurong

      यह भी पढ़ें: चीन के मंगल मिशन को बड़ी कामयाबी, जुरोंग रोवर को मंगल ग्रह पर उतार रचा इतिहास

      गौरतलब है कि अमेरिका के बाद मंगल ग्रह पर रोवर उतारने वाला चीन दुनिया का दूसरा देश बन गया है। इस रोवर में 6 चक्के लगे हुए हैं और इसका वजन 529 पाउंड यानि 240 किलो है। इस रोवर में 6 अलग अलग वैज्ञानिक उपकरण लगे हुए हैं, जिनकी मदद से ये रोवर मंगल ग्रह से जुड़ी जानकारियां चीन की स्पेस एजेंसी तक भेज सकेगा। शिन्हुआ न्यूज के मुताबिक इस रोवर को कुछ समय बाद लैंडर से जोड़ा जाएगा जो मंगल ग्रह की सतह पर जीवन की तलाश करेगा। चीन के इस रोवर में एक प्रोटेक्टिव कैप्सुल, एक पैराशुट और रॉकेट प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+