'ड्रैगन' अपनी सेना को बनाएगा 'वर्ल्ड -क्लास फोर्स', शी जिनपिंग ने कहा, 2027 तक 'टारगेट' हासिल करो
ष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बैठक में साफ कर दिया है कि सेना को लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कोई कसर नहीं छोड़नी है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) ने सेना से अपनी सैन्य शक्ति पर पूरा ध्यान केंद्रित करने का आदेश दिया है। शी जिनपिंग चाहते हैं 2027 तक उनकी सेना दुनिया की मजबूत और वर्ल्ड क्लॉस सेना में शामिल हो जाए। 2027 पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA)के गठन का शताब्दी वर्ष है और इसी को देखत हुए राष्ट्रपति जिनपिंग ने 2027 तक टारगेट हासिल करने की बात कही है। रिपोर्ट के मुताबिक शी जिनपिंग ने पार्टी कांग्रेस के समापन के बाद शीर्ष अधिकारियों के साथ अपनी पहली सैन्य बैठक में सेना से अपने मिशन को पूरा करने और सेना को मजबूत करने की बात कही।

चीन की सेना को बनाओ वर्ल्ड क्लास, शी ने कहा
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बैठक में साफ कर दिया है कि सेना को लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कोई कसर नहीं छोड़नी है। बता दें कि, राष्ट्रपति शी की टिप्पणी इस मायने में और भी अहम हो जाती है कि वह केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष भी हैं। मलेशिया द स्टार ने एक चीनी मीडिया पोर्टल के हवाले से कहा है कि, शी ने 20वीं सीपीसी राष्ट्रीय कांग्रेस को एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसके मुताबिक उन्होंने चीन की सेना को एक 2027 तक का समय दिया है। उनका कहना है कि किसी भी सूरत में 2027 तक चीनी सेना को विश्व स्तरीय बल बनाना है।

2027 तक की डेडलाइन
शी जिनपिंग ने अपने भाषण के जरिए सशस्त्र बलों तक साफ संदेश पहुंचाया है। इसके अनुसार सभी सदस्यों के पास सेना को मजबूत करने को लेकर पार्टी के विचारों की समझ होना जरूरी बताया गया है। उन्होंने सदस्यों से इस पर सावधानी पूर्वक विचार करने और विश्व स्तरीय सेना बनाने को लेकर प्रयास में तेजी लाने की अपील की है।

खूब मेहनत करनी होगी
द स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति शी ने सदस्यों से विचार के सार का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने और विश्व स्तरीय सेना बनाने के लिए इसे अपने आंतरिक प्रोत्साहन में बदलने के लिए कहा है। चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि कमांडर्स, अधिकारियों और सैनिकों को शताब्दी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए और भी कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि हर किसी के अपना कर्तव्य निभाने से ही लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है। बता दें कि 20वीं सीपीसी केंद्रीय समिति के पहले पूर्ण सत्र में नए केंद्रीय सैन्य आयोग के सदस्यों का चयन किया गया। शी जिनपिंग ने सभी सैन्य इकाइयों को केंद्रीय सैन्य आयोग की वार्षिक योजना का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया।

ताकतवर देशों से टक्कर लेना है तो, मजबूत बनना ही होगा
बता दें कि, चीन जानता है कि आने वाले वक्त में वह जब ताइवान को चीन में मिलाने की कोशिश करेगा तो दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका उसे ऐसा करने से रोकेगा। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए चीन जल्द से जल्द अपनी सेना को मजबूत करते हुए अपनी विस्तारवादी नीतियों को हवा देगा और जो कई उसे रोकने की कोशिश करेगा उसे वह अपनी मजबूत सेना के माध्यम से कुचल देगा।












Click it and Unblock the Notifications