आत्महत्या की या टॉर्चर से मार दिया गया? चीन के पूर्व विदेश मंत्री की मौत की खबर, नाजायज संबंध की मिली सजा?

China Ex-Foreign Minister Qin Gang: एक रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि इस साल जून में लापता हुए चीन के पूर्व विदेश मंत्री किन गैंग ने कथित तौर पर या तो आत्महत्या कर ली है, या फिर यातना दिए जाने की वजह से उनकी मौत हो गई है। इसी साल जुलाई में, 2 महीने लापता होने के बाद किन गैंग को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया था।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक पूर्व रिपोर्ट के अनुसार, जब किन गैंग संयुक्त राज्य अमेरिका में चीन के राजदूत थे, तब वह विवाहेतर संबंध में शामिल थे। पोलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक, शीर्ष चीनी अधिकारियों तक पहुंच रखने वाले दो लोगों ने दावा किया है, कि जुलाई के अंत में बीजिंग के एक सैन्य अस्पताल में किन गैंग की मृत्यु हो गई।

कथित तौर पर जिस अस्पताल में उनका निधन हुआ, वहां देश के शीर्ष नेताओं का इलाज होता है।

China Ex-Foreign Minister Qin Gang

चीन के पूर्व विदेश मंत्री की रहस्यमयी मौत

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है, कि वरिष्ठ चीनी अधिकारियों को बताया गया था, कि आंतरिक कम्युनिस्ट पार्टी की जांच में पाया गया, कि किन गैंग संयुक्त राज्य अमेरिका में चीन के राजदूत के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान इस मामले में शामिल थे।

एक जांच इस बात पर भी केंद्रित थी, कि क्या इस पूरे मामले या किन गैंग के आचरण ने चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया था। बताया गया कि पूर्व विदेश मंत्री ने जांच में सहयोग किया था।

द सन की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में प्रचार तंत्र ने सुझाव दिया कि किन का फू शियाओटियन नाम के एक रिपोर्टर और उनके नाजायज अमेरिकी बच्चे के साथ संबंध का खुलासा होने के बाद उनके पद से हटा दिया गया था, लेकिन उनके खिलाफ जांच इस बात को लेकर चल रही थी, कि क्या उन्होंने इस संबंध के दौरान देश की सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां लीक तो नहीं की थी।

जुलाई में किन गैंग को हटाने के बाद उनकी जगह अनुभवी राजनयिक वांग यी को फिर से विदेश मंत्री बना दिया गया था।

द सन की एक रिपोर्ट में कहा गया है, कि रूस के व्लादिमीर पुतिन को अपने भीतर के किसी व्यक्ति द्वारा धोखा दिए जाने की आशंका के समान, चीनी प्रधान मंत्री शी जिन पिंग अपनी आशंकाओं के लिए कार्रवाई करते दिख रहे हैं।

इसके दो सबसे हाई-प्रोफाइल उदाहरणों में चीन के विदेश और रक्षा मंत्रियों, किन गैंग और ली शांगफू को हटाना शामिल है। विदेश मंत्री से पहले चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू भी अचानक गायब हो गये थे और उनका भी अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है, कि वो कहां हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+