चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 902 पहुंची, 40,000 लोग इस जानलेवा बीमारी की चपेट में
नई दिल्ली। चीन में जानलेवा बीमारी कोरोना वायरस से मरने वालों की तादात लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक चीन में Corona Virus से मरने वालों की संख्या 902 पहुंच गई है। वहीं 40000 से ज्यादा लोगों में इस वायरस के लक्षण पाए गए हैं। चीन में इस जानलेवा बीमारी से मरने वालों की तादात जहां 902 पहुंच गई है वहीं वैश्विक स्तर पर इस बीमारी से अब तक 904 लोगों की मौत हो गई हैं। चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में इससे अब तक कुल 904 लोगों की जान जा चुकी है और 40,000 मामलों की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा वुहान और हुबेई प्रांत में लोगों की मौत हुई है।

इससे हेनान, हेबेई, हेइलोंगजियांग, अनहुइ, शानदोंग, हुनान और गुआंग्शी झुआंग में भी लोगों की इस जानलेवा बीमारी की वजह से मौत हो रही है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक इस वायरस की चपेट में आए 600 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई। वहीं कई नए मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा चीन के वुहान शहर में एक जापानी नागरिक की कोरोना वायरस के संदिग्ध संक्रमण के कारण मौत हो गई है। चीन के अलावा केरल में भी कोरोना वायरस के तीन मामले सामने आएं हैं। तीनों मरीजों में इसके लक्षण पाएं गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications