जन्म दर घटने से टेंशन में चीन, नागरिकों से कहा- पैदा करो ज्यादा बच्चे
बीजिंग। चीन ने अपनी पुरानी वन-चाइल्ड पॉलिसी को दो साल पहले खत्म कर दिया था, लेकिन घटते बर्थ रेट की वजह से चीन ने अपनी जनता को दो या तीन बच्चे पैदा करने की छुट देने की योजना बनाई है। इससे पहले चीन में कई परिवार इस पॉलिसी का कई सालों से विरोध भी कर रहे थे। चीन ने अपने देश की आबादी को कंट्रोल करने के लिए वन चाइल्ड पॉलिसी को लागू की थी, जिसके अंतर्गत एक पैरेंट को एक से ज्यादा बच्चे पैदा करने की कानूनी रूप से अनुमति नहीं थी। चीनी सरकार का मुखपत्र पीपुल्स डेली ने लिखा कि अर्थव्यवस्था और समाज पर कम जन्म दर का प्रभाव दिखना शुरू हो गया था।

'जन्म देना एक परिवार और राष्टीय मुद्दा है'
पीपुल्स डेली की इस रिपोर्ट के बाद कई लोगों ने ऑनलाइन कमेंट किए। जिसके बाद सरकार ने नया ऑफिशियल पोस्टैज स्टांप को दिखाया, जिससे यह स्पष्ट पता चलता है कि चीन अब अपने पुराने वन-चाइल्ड पॉलिसी को जारी नहीं रखना चाहात है। इस पेपर में 'जन्म देना एक परिवार और राष्टीय मुद्दा है' टाइटल से आर्टिकल लिखा था, जिसमें कपल्स को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया है। साथ ही इसमें यंग जनरेशन को परिवार शुरू करने में सक्षम बनाने के लिए आधिकारिक कार्रवाई के लिए कहा है।

शहरी युवाओं को बच्चा पैदा करने में दिलचस्पी नहीं
बीजिंग की बेहद ही विवादास्पद चाइल्ड पॉलिसी के अंतर्गत महिलाओं को दूसरा बच्चा पैदा करने पर मजबूरन गर्भपात, भारी जुर्माना और निष्कासन शामिल था। लेकिन कुछ साल के बाद ही चीन में बच्चों की जन्म दर अचानक कम हो गई, जिसके बाद इस पॉलिसी को खत्म कर दिया गया। कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र पीपुल्स डेली ने चिंता व्यक्त करते हुए लिखा कि खासकर शहरों में बच्चों की रखने की लागत लगातर बढ़ती जा रही है। अखबार के मुताबिक, विशेष रूप से शहरों में, बच्चों को रखने की लागत उच्च और उच्च हो रही है। जन्म से स्कूल तक, आर्थिक लागत और समय की लागत बढ़ रही है। कई युवा जो शहरों में रह रहे हैं, वे बच्चे पैदा करने में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं रख रहे हैं।'

हर प्रकार क चाइल्ड बर्थ रेस्ट्रिक्शन खत्म करने की तैयारी में सरकार
पीपुल्स डेली की इस रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के नेता परिवार नियोजन को लेकर पूरी तरह से बदलाव करने की तैयारी कर रहे हैं, या यूं कहे कि वे अधिक जन्म को प्रोत्साहित करने की तैयारी कर रहे हैं। चीन ने हाल ही में एक नया पोस्टैज स्टांप भी जारी किया है, जिसमें तीन सूअर दिखाई दे रहे हैं, इससे स्पष्ट होता है कि सरकार खुद चाह रही है कि चाइल्ड बर्थ को लेकर देश में अब तक जो प्रतिबंध लागू थे, उन्हें हटा दिया जाए, क्योंकि अब यह बड़ा जनसांख्यिकीय मुद्दा बनता जा रहा है।
यह भी पढ़ें: चीन में प्रदूषण से हर साल 16 लाख मौतें












Click it and Unblock the Notifications