'शी युग' की ओर चीन, देश को राष्ट्रपति के विचार, शब्द और कार्यों का अनुसरण करने को कहा
बीजिंग। 'शी युग' में प्रवेश करने जा रहा पड़ोसी मुल्क चीन ने अपने लोगों को कहा कि वे अब सुप्रीम लीडर शी जिनपिंग के विचार, शब्द और उनके कर्मों का अनुसरण करें। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने रविवार को कांग्रेस में कहा कि सभी शी जिनपिंग के संप्रभु विचार, शब्द और उनके काम को दृढ़तापूर्वक बनाए रखें। चीन में शी जिनपिंग को आजीवन राष्ट्रपति बनाने के लिए कानून निर्माताओं ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत संविधान में संशोधन कर राष्ट्रपति के दो बार वाले कार्यकाल को खत्म कर दिया जाएगा। संविधान में संशोधन होने के बाद शी जिनपिंग चीन के अनिश्चितकाल के लिए राष्ट्रपति बन जाएंगे।

शी के आदर्शों को दृढतापूर्वक बनाए रखें...
नेशनल पीपल्स कांग्रेस में ली केकियांग ने देश की राजनीतिक पार्टी को माओ जेदांग के बाद सबसे ज्यादा लोकप्रिय राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आज्ञा का पालने करें। ली ने कहा, 'एक नए युग में प्रवेश करने जा रहे ... हमें शी जिनपिंग की मुख्य स्थिति को दृढतापूर्वक बनाए रखना चाहिए।' चीन के ग्रेट हॉल पीपल में पीएम ली ने शी जिनपिंग के विचारों का अनुसरण करने पर जोर दिया।

इस साल देश की 6.5 प्रतिशत जीडीपी का अनुमान
ली ने पार्टी कैडर्स से आग्रह किया कि वे शी जिनपिंग के प्रमुख नीति के एक अच्छे आदेशों में सशस्त्र बलों को मजबूत बनाना, शी जिनपिंग के आर्थिक विचार पर कार्य करने और चीनी विशेषताओं के साथ नए समाजवाद को पाने के लिए काम करें। पीएम ली ने शी जिनिपिंग के तारीफ करते हुए इस साल देश की 6.5 प्रतिशत जीडीपी की भी बात कही। शी जिनपिंग के एजेंडे में गरीबी को खत्म करना, पर्यावरण की रक्षा करना और देश को नई आर्थिक ऊंचाइयों पर पहुंचाना है।

संसद सत्र हुआ शुरू
चीन में पिछले सप्ताह शनिवार को ही बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ पीपल में सीपीपीसीसी के उद्घाटन के साथ औपचारिक रूप से संसद का सत्र शुरू हुआ, जिसमें राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मौजूद थे। सत्र उद्घाटन का पूरे देश में लाइव टेलीकास्ट किया गया। इसके अलावा, पार्टी के प्रमुख और सीपीसी स्टैंडिंग कमेटी के मेंबर ली केकियांग सहित अन्य पार्टी के नेताओं की मौजूदगी देखी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications